सूरजपुर।
जिले के कई इलाकों में मौसम ने करवट बदलते हुए तेज आंधी के साथ जमकर झमाझम बारिश हुई है। बारिश के पहले तेज अंधड़ ने लोगों को परेशान किया। वही भैयाथान ब्लाक में महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के जनदर्शन कार्यक्रम में लगे टेंट आंधी तूफ़ान से धराशायी होकर गिर गए। इसके कारण कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा।
