25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यलखनऊ के गांवों में बाघ की दहशत, दो जगह दिखे पगमार्क, गलियों...

लखनऊ के गांवों में बाघ की दहशत, दो जगह दिखे पगमार्क, गलियों में सन्‍नाटा, लोग घरों में हुए कैद

Published on

लखनऊ

लखनऊ के रहमानखेड़ा के जंगल में बाघ की दस्तक के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। जंगल के इर्द-गिर्द बसे मीठेनगर, दुगौली, उलरापुर और मंडलौली गांवों में तो बाघ का इतना खौफ है कि दिन में भी गलियों में सन्नाटा नजर आ रहा है। इस बीच केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान के बेल क्षेत्र और नाले के पास शनिवार को बाघ के पंजों के ताजे पगचिह्न नजर आए। डीएफओ ने बताया कि अब रविवार को जंगल में थर्मल ड्रोन उड़ाकर बाघ की तलाश की जाएगी।

बाघ के डर से ग्रामीण शाम होते ही घरों में कैद हो जाते हैं। यहां तक कि लोगों ने मवेशियों को भी घर के भीतर बांधना शुरू कर दिया है। मवेशियों को चराने के लिए भी लोग झुंड में जा रहे हैं। इसके अलावा किसान खेतों में काम करने से घबरा रहे हैं। लोग घर से अकेले निकलने में घबरा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर लाठों-डंडों के साथ टोली बनाकर निकल रहे हैं।

दोपहर में भी सन्नाटा
बीते दिनों मीठेनगर गांव के खेतों में भी बाघ के पगचिह्न मिले थे। इस कारण यहां के लोग ज्यादा सतर्क हैं। इस गांव में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे भी सन्नाटे का माहौल रहा। स्थानीय निवासी कन्हैयालाल ने बताया कि बाघ की खबर के बाद से ग्रामीण जरूरत होने पर ही घरों से निकल रहे हैं। बाहर जाते वक्त लोग लाठी-डंडा साथ ले जाते हैं और शाम होते ही घर आ जाते हैं।

अलाव के साथ रतजगा
उलरापुर गांव में रहने वाले गजराज यादव दिन में भी मवेशियों को झोपड़ी में ही बांध रहे हैं। उन्होंने बताया कि झोंपड़ी के बाहर रात भर अलाव जलाते हैं। इसके अलावा घर का एक सदस्य जागकर मवेशियों की रखवाली करता है। स्थानीय किसान राज किशोर ने बताया कि उन्होंने तीन माह पहले बटाई पर खेत लिया था। बाघ के खौफ से शाम करीब चार बजे से पहले खेत से लौट जाते हैं।

बच्चों पर पाबंदी
बाघ की दस्तक के बाद घर से स्कूल तक बच्चों पर भी पाबंदी लग गई है। अब गांव के ज्यादातर लोग खुद बच्चों को स्कूल छोड़ने और लेने जा रहे हैं। स्कूल में शिक्षक भी बच्चों को कमरे से बाहर निकलने नहीं दे रहे। डीएफओ सितांशु पांडेय ने बताया कि शनिवार को बेल क्षेत्र में एक और ट्रैपिंग पिंजरा लगाया गया है। इसके अलावा दोनों चिह्नित क्षेत्रों में पांच और कैमरे लगाए गए हैं। वन विभाग की तीन टीमें बाघ की तलाश में जुटी हैं। अब रविवार को गांव के जंगलों में थर्मल ड्रोन उड़ाकर बाघ की तलाश की जाएगी।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...