5.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यहरिद्वार शराबकांड की आरोपी महिला चुनी गई प्रधान, इतने वाटों से जीतीं

हरिद्वार शराबकांड की आरोपी महिला चुनी गई प्रधान, इतने वाटों से जीतीं

Published on

हरिद्वार

हरिद्वार जिले में पथरी के फूलगढ़, शिवगढ़ में हुए शराबकांड की आरोपी महिला प्रत्याशी ने चुनाव जीत लिया है। शिवनगर ग्राम पंचायत सीट से प्रधान पद की महिला प्रत्याशी बबली देवी ने एक वोट से जीत हासिल की है। महिला प्रत्याशी को भी पुलिस ने मुकदमे में आरोपी बनाया है।

मालूम हो कि 9 सितंबर को पथरी में हुए शराब कांड में 12 ग्रामीणों की जान गई थी, जिसमें आरोप लगा था कि शिवनगर ग्राम पंचायत सीट से चुनाव लड़ रही बबली देवी के पति विजेंद्र ने शराब बांटी थी। एसआइटी टीम ने आरोपी विजेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में महिला प्रत्याशी बबली देवी और उनके देवर नरेश को भी आरोपी बनाया था। बुधवार को आए परिणाम में आरोपी महिला ने जीत दर्ज की है।

बहादराबाद ब्लॉक की शिवनगर ग्राम पंचायत से 10 प्रत्याशी मैदान में थे। यह सीट पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित की गई थी। बबली देवी को 859 और स्वाती चौहान को 858 वोट मिले। मुमतेश को 504, दयावती को 465 वोट मिले। 3370 वोटरों में से 2737 ने मतदान किया था। इसमें रिकाउंटिंग भी करानी पड़ी। बबली के जीत के बाद ग्रामीणों ने मतगणना केंद्र के बाहर ही जश्न मनाया।

चुनावी शराब से 12 ग्रामीणों की मौत
हरिद्वार त्रिस्तरीय पंयायत चुनाव के दौरान पथरी क्षेत्र के गांव शिवगढ़ और फूलगढ़ में जहरीली शराब बांटने के बाद सात ग्रामीणों की मौत हुई थी। चार शवों को पुलिस ने कब्जे में लिया है। एक शव का सुबह ही अंतिम संस्कार कर दिया गया, जबकि दो की मौत बीते शुक्रवार को हुई थी। माना जा रहा है कि प्रत्याशियों की ओर से बांटी गई कच्ची शराब पीने के कारण ग्रामीणों की मौत हुई है। जबकि, शराब कांड में 12 ग्रामीणों ने दम तोड़ दिया था।

शराब कांड में एसओ निलंबित, एसआईटी करेगी जांच
फूलगढ़ शराब कांड को लेकर डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश के बाद डीआईजी-एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने एसओ पथरी रविंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं, इस मामले की जांच को लेकर एसआईटी गठित करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...