11.8 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्य'नाव डूबने वाली है', लालू प्रसाद यादव की RJD पर किसने कर...

‘नाव डूबने वाली है’, लालू प्रसाद यादव की RJD पर किसने कर दी इतनी बड़ी भविष्यवाणी? जानिए

Published on

पटना

बिहार विधानसभा में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच रमजान के दौरान आयोजित हो रही इफ्तार पार्टी पर सियासी बयानबाजी जारी है। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की इफ्तार पार्टी से कांग्रेस की दूरी ने जेडीयू को तंज कसने का मौका दे दिया है। जेडीयू नेता ने कहा है कि आरजेडी की नाव डूब रही है।

RJD की नाव डूबने वाली है- JDU
मंगलवार को जेडीयू विधायक विनय कुमार ने कहा कि आरजेडी के साथ कोई रहने वाला नहीं है। आरजेडी ऐसी नाव है, जो डूब रही है। डूबते नाव को देखकर तो चूहा भी भाग जाता है, और ये बात सबको पता है। जनता पहले ही आरजेडी को नकार चुकी है और उनके साथ नहीं है। इसलिए वो सब अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं. साथ ही, वो समझ चुके हैं कि जो लालू प्रसाद यादव के साथ रहेगा, उसका पतन तय है, इसलिए वो भाग रहे हैं।

RJD की इफ्तार पार्टी से कांग्रेस नाराज
बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने पटना में सोमवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में कांग्रेस के नेता नजर नहीं आए, जबकि इफ्तार के लिए महागठबंधन के सभी नेताओं को आमंत्रित किया गया था।

पीएम मोदी सबको साथ लेकर चलते हैं- JDU
दूसरी ओर 32 लाख गरीब मुसलमानों को ईद के मौके पर सौगात ए मोदी क‍िट दी जाएगी। इसे लेकर जेडीयू विधायक विनय कुमार ने कहा कि पीएम मोदी सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। ईद को लेकर जो घोषणा की गई है मैं समझता हूं कि यह बिल्कुल ठीक है।

हमारी पार्टी ने मुसलमान को बनाया राज्यपाल- BJP
भाजपा विधायक लखींद्र पासवान ने कहा कि आज भाजपा सरकार मुसलमानों के बेटों को बिहार का राज्यपाल बनाने का काम कर रही है, दूसरी ओर आरजेडी सिर्फ मुसलमानों का वोट पाने का जरिया बनाकर रखना चाहती है। ईद पर मुसलमानों को सौगात ए मोदी क‍िट दी जाएगी।

Latest articles

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

अशोका गार्डन इलाके में  उधारी के 30 हजार रुपये मांगे तो दोस्त के सीने में घोंपा चाकू

भोपाल राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में उधारी की रकम को लेकर एक दोस्त...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...