18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यमुंबई : पर्यटकों को एलिफेंटा आइलैंड ले जा रही थी नाव, तभी...

मुंबई : पर्यटकों को एलिफेंटा आइलैंड ले जा रही थी नाव, तभी नेवी की बोट ने मारी टक्कर…

Published on

मुंबई,

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के सामने बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां 110 यात्रियों को ले जा रही एक नाव पलट गई. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हादसे में 10 आम लोग और 3 नौसैनिकों की मौत हुई है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, इसमें दिखाई दे रहा है कि नेवी की एक बोट तेजी से नाव की तरफ आई और टकरा गई. समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, नाव में 110 लोग सवार थे, ये हादसा तब हुआ, जब नीलकमल नाम की नाव यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा आईलैंड की ओऱ ले जा रही थी.

नेवी की स्पीड बोट ने मारी टक्कर
पीटीआई के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को मुंबई तट के पास हुए हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और उसमें सवार कई लोगों को बचा लिया गया. वहीं, वीडियो में दिख रहा है कि नेवी की बोट ने पहले नाव के चारों ओर चक्कर लगाया फिर टक्कर मार दी. एक स्थानीय नेता ने दावा किया कि स्पीड बोट नौसेना की थी. हालांकि नौसेना की ओर से इस पर कोई पुष्टि नहीं की गई.

रेस्क्यू अभियान में 4 हेलिकॉप्टर भी शामिल
एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि नौसेना और तटरक्षक बल ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया, जिसमें नौसेना की 11 नौकाएं और मरीन पुलिस की तीन नौकाएं और तटरक्षक बल की एक नाव को इलाके में तैनात की गई है. अधिकारी ने बताया कि खोज और बचाव अभियान में चार हेलिकॉप्टर शामिल हैं. अधिकारी ने बताया कि पुलिस, जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण के कर्मी और इलाके के मछुआरे भी रेस्क्यू में शामिल हैं.

‘सात से आठ यात्रियों की तलाश जारी’
वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में राज्य विधानसभा में कहा कि सात से आठ यात्रियों की तलाश जारी है, जिनका अभी तक पता नहीं चल पाया है. फडणवीस ने बताया कि स्पीड बोट, जो नौसेना या तटरक्षक बल की बताई जा रही है, उसने नियंत्रण खो दिया और नौका से टकरा गई.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this