7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यगर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए चलाने को दी कार, लड़की ने...

गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए चलाने को दी कार, लड़की ने 2 बाइक सवारों की ले ली जान

Published on

बिलासपुर,

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए उसे अपनी कार चलाने के लिए दे दी, गर्लफ्रेंड को कार चलानी नहीं आती थी. इसके बावजूद युवक ने उसे प्रोत्साहित किया और वह कार चलाने लगी.इसके बाद कुछ दूर जाकर गर्लफ्रेंड ने दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें घटनास्थल पर ही 2 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक और उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है. कार के मालिक युवक के पिता पर भी केस दर्ज कर लिया गया है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना बिलासपुर के करीब कोटा रोड ग्राम नेवरा के पास की है. मुंगेली निवासी रविंद्र कुर्रे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कार से निकला था. रविंद्र ने अपनी गर्लफ्रेंड को कार चलाने के लिए दे दी. युवती ने कुछ दूर चलकर एक्साइटमेंट में एक्सीलेटर ज्यादा दबा दिया. इसकी वजह से सामने से आ रही एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में 50 वर्षीय शुकुवारा बाई केवट और जेताराम यादव की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि बाइक कई मीटर दूर सड़क पर घिसटती रही.

इस हादसे में तुलसीराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने युवती और उसके बॉयफ्रेंड रविंद्र कुर्रे को धर दबोचा. लोगों ने घटना की सूचना दे दी. पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया. कार रविंद्र कुर्रे के पिता के नाम पर रजिस्टर्ड है. पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है.

पड़ोसी के साथ इलाज कराने के लिए निकले मृतक
तुलसीराम यादव अपने गांव की ही सुकुवारा बाई केवट और अपने ससुर जेताराम यादव को इलाज कराने के लिए जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी ले जा रहा था. दोनों बाइक की पिछले सीट पर बैठे थे. हादसे में तुलसीराम यादव उनकी मदद के लिए घर से निकला था, वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके पैर की हड्डी टूट गई. सिर, कंधे, कमर और घुटनों में गंभीर चोट आई है.

थानेदार दिनेश चंद्र के अनुसार, मुंगेली निवासी रविंद्र कुर्रे ने अपनी गर्लफ्रेंड को कार चलाने के लिए दी थी. खुद बाजू वाली सीट पर था. इस दौरान वह हंसी-ठिठोली करते हुए कार चला रहे थे, तभी एक्साइटमेंट में अचानक एक्सीलेटर दबा और सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, कुछ घायल भी हुए हैं. मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...