7.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्ययूपी में शराब की दुकान का लाइसेंस लेने की बढ़ी तारीख, योगी...

यूपी में शराब की दुकान का लाइसेंस लेने की बढ़ी तारीख, योगी सरकार ने कमाए 1,987 करोड़ रुपये से ज्यादा

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में शराब की दुकानों के आवंटन के लिए किये जा रहे आवेदन से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। आबकारी विभाग ने आवेदन समय सीमा को बढ़ाने का फैसला लिया है। आवेदन की डेट बढ़ने से अब इच्छुक आवेदक एक दिन और यानी 28 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। यूपी आबकारी विभाग ने यह फैसला आखिरी समय पर लिया है। इससे इच्छुक आवेदक जो अभी तक किसी वजह से आवेदन नहीं कर पाए थे उनको बड़ी राहत मिल गई है। बता दें, अब तक आबकारी विभाग को 1,987 करोड़ से ज्यादा रुपये प्रोसेसिंग फीस के रूप में मिल चुके हैं। एक दिन की समय सीमा बढ़ने से प्रोसेसिंग फीस का आंकड़ा 2 हजार करोड़ के पार पहुंच सकता है।

दरअसल देशी शराब, मॉडल शॉप और भांग की फुटकर दुकानों के लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन किये जा रहे हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 फरवरी थी। आवेदकों को 27 फरवरी की शाम 5 बजे तक आवेदन करने का मौका मिला था। लेकिन आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन करने की तारीख को बढ़ा दिया है। विभाग के इस फैसले से इच्छुक आवेदक अब 28 फरवरी की शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

इस सम्बंध में आबकारी आयुक्त आदर्श सिंह ने बताया कि आबकारी नीति वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत सभी 27,308 देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप और भांग की फुटकर दुकानों की ई-लाटरी से रजिस्ट्रेशन के लिए 27 फरवरी की शाम 5 बजे तक कुल 3 लाख 65 हजार 268 आवेदन किये जा चुके हैं। ये सभी आवेदन ऑनलाइन किये गए हैं। जिससे 1987.19 करोड़ रुपये की प्रोसेसिंग फीस मिल चुकी है। आबकारी आयुक्त ने आगे बताया कि ई-लाटरी आगामी 6 मार्च को खोली जाएगी। पारदर्शी रूप से अनुज्ञापियों का चयन आनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...