7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यहरियाणा में चरखी दादरी के एक घर में मिली महिला-उसके प्रेमी की...

हरियाणा में चरखी दादरी के एक घर में मिली महिला-उसके प्रेमी की लाश, हत्या-आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

Published on

चरखी दादरी:

हरियाणा में चरखी दादरी में बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक गांव के एक घर में प्रेमी जोड़े का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव घर की छत पर और युवक का शव रसोईघर के पास पड़ा मिला। महिला का पति दूसरे कमरे में और उसके सास-ससुर घर में ही सो रहे थे। सुबह परिजनों के देखने पर मामले का खुलासा हुआ। मृत महिला दादरी और युवक भिवानी के गांव ओबरा का रहने वाला था। दोनों का प्रेम प्रसंग था और उसी के चलते मौत होने का शक भी जताया जा रहा है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर बाढड़ा थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

यूपी की रहने वाली थी महिला
पुलिस हत्या या आत्महत्या समेत अन्य एंगलों से जांच कर रही है। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, मृत महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। उसकी शादी दादरी के हुई गांव निवासी संदीप के साथ साल 2016 में हुई थी। दोनों के शव संदीप के ही घर में मिले हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो टीम को महिला शांति देवी (28) का शव छत पर और युवक दीपक (23) का शव रसोईघर के पास पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि दीपक अविवाहित था।

पुलिस जांच में जुटी
थाना प्रभारी दिलबाग सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को जांच के दौरान खाने की चीजों के अलावा टैबलेट के खाली पैकेट मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, मृतका का पति संदीप दूसरे कमरे में सो रहा था और उसके कमरे के बाहर से कुंडी लगी हुई थी। जबकि, परिवार के दूसरे सदस्य घर में ही सो रहे थे। मृतका के पति संदीप ने बताया कि उसके माता-पिता बीमार हैं। सभी घर पर ही थे, लेकिन उन्हें इस बारे में सुबह जानकारी मिली है।

जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला
पुलिस जांच अधिकारी एसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि सुबह डायल 112 पर सूचना मिली थी कि प्रेमी जोड़े के शव घर में पड़े हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस आत्महत्या या हत्या सहित सभी एंगलों से जांच कर रही है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दादरी के सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...