16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यउत्‍तर प्रदेश में पिछड़े और दलित सांसदों का बढ़ गया दबदबा, ब्राह्मण-ठाकुरों...

उत्‍तर प्रदेश में पिछड़े और दलित सांसदों का बढ़ गया दबदबा, ब्राह्मण-ठाकुरों का रसूख हुआ कम

Published on

लखनऊ:

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने उत्‍तर प्रदेश में बीजेपी को करारा झटका दिया है। 2019 की तुलना में भगवा दल को 29 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है। इस बार सिर्फ 33 सीटें मिली हैं। यहां की राजनीति में जातीय समीकरण का ढांचा और मजबूत होता जा रहा है। चुनाव परिणाम को देखें तो सभी पार्टियों में इस बार सवर्ण सांसदों की संख्‍या घट गई है। पिछड़ो का दबदबा बढ़ गया है। ओबीसी वर्ग से सबसे ज्‍यादा 34 सांसद चुने गए हैं। इसके बाद एससी वर्ग से 18 सांसद जीते हैं। ब्राह्मण समुदाय से 11 और क्षत्रिय वर्ग से 7 प्रत्‍याशी चुनाव जीतने में सफल रहे हैं।

पांच मुस्लिम सांसद भी बने हैं। इसके बाद तीन वैश्‍य और दो भूमिहार वर्ग के नेता सांसद चुने गए हैं। इस तरह देखा जाए तो अन्‍य पिछड़ा वर्ग और दलित की तुलना में ब्राह्मण और क्षत्रिय सांसदों की नुमायंदगी कम हो गई है। अवध की 16 सीटों में लखीमपुर खीरी से लेकर बस्‍ती तक कुर्मी जातियां सबसे ज्‍यादा हैं। कुर्मी के अलावा अन्‍य पिछड़ी जातियां भी हैं जो पार्टियों को फायदा पहुंचाती रहती हैं।

वेस्‍ट यूपी में जाट और गुर्जरों का जादू चला
पूर्वांचल और अवध की अधिकतर सीटों पर पिछड़े और अति पिछड़े जातियों के सहारे बीजेपी और सपा समेत सभी राजनीतिक दल बाजी मारती रहती हैं। पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में जाट और गुर्जर नेताओं का खूब जादू चला। जिन सीटों पर कभी अगड़े जीता करते थे, वहां अब पिछड़ों का दबदबा हो चुका है।

Latest articles

भोपाल में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा, एजेंसी के बाहर दिनभर इंतजार करते रहे उपभोक्ता

भोपाल। राजधानी के एयरपोर्ट रोड स्थित जानवी इंडेन गैस एजेंसी पर गुरुवार को रसोई...

निजी कंपनी में तिलक-बिंदी और कलावा पर ‘बैन’, हिंदू उत्सव समिति का जोरदार प्रदर्शन

भोपाल। राजधानी के एमपी नगर स्थित एक निजी कंपनी में कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीकों...

कर्ज चुकाने पहुंचे किसान पर ही बढ़ा ब्याज का बोझ, नियमों में फंसे किसान परेशान

भोपाल। मप्र में सहकारिता विभाग के नियम और गेहूं खरीदी की तारीखों के बीच...

बीजेपी पार्षद के ‘लापता’ होने के बंटे पम्पलेट्स जानकारी देने वाले को 5 हजार का इनाम घोषित

भोपाल। राजधानी के वार्ड-61 (अवधपुरी क्षेत्र) में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई,...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...