10 C
London
Friday, March 6, 2026
Homeराज्यनूंह डीएसपी को कुचलने वाला डंपर चालक राजस्थान से गिरफ्तार, रिश्तेदार के...

नूंह डीएसपी को कुचलने वाला डंपर चालक राजस्थान से गिरफ्तार, रिश्तेदार के यहां भागकर आया था

Published on

गुरुग्राम

नूंह पुलिस ने हरियाणा के एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) को कुचलने वाले ट्रक चालक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी अवैध खनन की जांच में शामिल थे। मामले के मुख्य आरोपी शब्बीर उर्फ मित्तर को राजस्थान के भरतपुर जिले से गिरफ्तार किया गया। मामले के एक अन्य आरोपी इक्कर से पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

नूंह के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंघला ने कहा, ‘हमने मुख्य आरोपी शब्बीर उर्फ मित्तर को राजस्थान के भरतपुर के पहाड़ी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी की उम्र लगभग 30 साल है और वह पचगांव का रहने वाला है। वह अपने रिश्तेदारों के यहां भाग गया था। हम उसके अन्य साथियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।’

चाय की दुकान पर बैठा था आरोपी
नूंह क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर नरेश यादव की टीम ने भरतपुर जिले के गांव गंगौरा से अरेस्ट कर लिया है। टीम ड्राइवर को लेकर नूंह के लिए चल चुकी है। आरोपी शब्बीर गांव में एक चाय की दुकान पर बैठा था। वहां गांव के साथ लगती पहाड़ी में खदान है जिसे राजस्थान सरकार ने लीज पर दिया हुआ है। शब्बीर का वहीं बतौर चालक नौकरी करने का प्लान था।

अवैध खनन की जांच कर रहे तावडू के डीएसपी सुरेंद्र सिंह को मंगलवार को हरियाणा के नूंह जिले में एक ट्रक चालक ने कुचल दिया था। डीएसपी अरावली पहाड़ियों में अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी करने तावडू के पास पचगांव गए थे।

नूंह में डीएसपी की मौत पर विरोध प्रदर्शन
नूह जिले के तावडू में अवैध खनन माफियाओं द्वारा डीएसपी की हत्या का मामला गर्माता जा रहा है। एक और इस मामले में विपक्ष सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर कठघरे में खड़ा कर रहा है तो वहीं दूसरी और अब तावडू के लोग सड़कों पर आ गए हैं। तावडू में आज लोगों ने पैदल मार्च निकाला जिसमें उन्होंने दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग
तावडू के लोगों ने आज विरोध जताते हुए पूरे बाजार को बंद रखा साथ ही हाथ में तख्ती और बैनर लेकर डीएसपी सुरेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी। वही लोगो ने प्रशासन से यह भी मांग की है कि पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करे अन्यथा लोगों का गुस्सा और ज्यादा आक्रोशित हो सकता है। इसके अलावा लोगों ने यह भी मांग की है कि अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। लोगों ने कहा की अवैध खनन के चलते न केवल पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं बल्कि लोगों के लिए भी एक बड़ा खतरा है।

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...