11.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्य4 दिन से बेटे के शव के पास बैठा रहा पिता, बदबू...

4 दिन से बेटे के शव के पास बैठा रहा पिता, बदबू आई तो चौंके पड़ोसी

Published on

मोहाली

एक 82 वर्षीय बुजुर्ग अपने 34 वर्षीय बेटे के शव के साथ चार दिन से रह रहा था। सोमवार को पुलिस ने किसी तरह व्यक्ति को घर से बाहर निकाला। मामला पंजाब के मोहाली का है। यहां स्थित अपने घर में चार दिनों से अपने बेटे के शव के साथ रह रहे एक व्यक्ति को शहर की पुलिस ने बाहर निकाला। घटना का पता तब चला जब पड़ोसियों ने पुलिस को फोन कर उस घर से दुर्गंध आने की शिकायत की। घर में 82 वर्षीय बलवंत सिंह अपने गोद लिए पुत्र सुखविंदर सिंह के साथ रह रहा था।

एक पुलिस अधिकारी पॉल चंद ने कहा, “शव के बगल में एक बूढ़ा आदमी था। वह कुछ नहीं बोल रहा था। वह ज्यादा बोल ही नहीं पा रहा था। ऐसा लग रहा था कि वह ज्यादा कुछ नहीं जानता था।” उसके बेटे का शव सड़ चुका था जिससे उसकी बदबू फैलने लगी। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को जबरदस्ती घर में घुसना पड़ा। अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि बूढ़ा आदमी अपने बेटे के शव के बगल में बैठा है। उस व्यकित को ज्यादा होश नहीं था और गंभीर रूप से बीमार लग रहा था। बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं शव को फेज 6 स्थित सिविल अस्पताल की मोर्चरी में ले जाया गया।

बलवंत सिंह बीएसएनएल से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने तीन साल की उम्र में अपनी बहन सुखविंदर से उसके बेटे को गोद लिया था। पड़ोसी कई दिनों से दुर्गंध को नजरअंदाज कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने बलवंत के साले कमलप्रीत को फोन किया। बार-बार दस्तक देने के बाद भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस को बुलाया गया। बलवंत बोल नहीं पा रहा था, वह केवल ‘हां’ या ‘नहीं’ में जवाब दे पा रहा था। जांच अधिकारी पाल सिंह ने कहा, “सुखविंदर की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मौत स्वाभाविक लग रही है। बलवंत सिंह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, एक पड़ोसी ने कहा, “जिस युवक का शव मिला है, वह उसका गोद लिया हुआ बेटा था। उसकी अपनी कोई संतान नहीं थी। मुझे नहीं पता कि कोई उनसे मिलने आता था या नहीं। बूढ़ा पिछले एक-एक महीने से अंदर था। उसने किसी से ज्यादा बात नहीं की। बदबू आने पर हमें शक हुआ। हमें नहीं पता कि क्या हुआ, हमने अभी पुलिस को फोन किया।”

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...