16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यलखीमपुर में बीजेपी विधायक पर फायरिंग की घटना निकली झूठी, पुलिस कस्टडी...

लखीमपुर में बीजेपी विधायक पर फायरिंग की घटना निकली झूठी, पुलिस कस्टडी में आरोपियों ने बतायी पूरी बात

Published on

लखीमपुर खीरी

कस्ता से भाजपा विधायक सौरभ सिंह सोनू पर हुई फायरिंग की घटना पुलिस विवेचना में झूठी निकली है। बुधवार की देर रात विधायक ने अपने ऊपर हुई फायरिंग की घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। विधायक पर हुए जानलेवा हमले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अभद्रता और गाली गलौज की बात तो स्वीकारी पर फायरिंग न करने की बात कही।

बुधवार देर रात घटना के बाद विधायक आवास के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद सीसीटीवी में दो युवक दिखाई पड़े। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने नौरंगाबाद निवासी शिवम और राजाजीपुरम निवासी अमन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पकड़े गए युवक आपस में साले-बहनोई बताए जा रहे हैं। पुलिस ने जब पकड़े गए साले बहनोई से पूछताछ की तो युवकों ने अभद्रता तो होने की बात स्वीकारी लेकिन फायरिंग न होने की बात कही। जिस पर पुलिस का कहना है, कि गाली गलौज और अभद्रता के आरोप में उनका चालान भेजा गया है।

भाजपा विधायक सौरभ सिंह सोनू ने खुद पर जानलेवा हमला होेने की सूचना पुलिस को दी थी। कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना के बाद जो तथ्य सामने आए वह बयानों से भिन्न दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाले युवकों ने विधायक के साथ सिर्फ अभद्रता करने की बात स्वीकारी है, लेकिन विधायक अपने बयानों पर डटे हुए हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिरकार कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ।

घटना को लेकर एसपी गणेश प्रसाद शाहा ने बताया था कि तात्कालिक हुई घटना मे शामिल यूवको को सी सी टीवी के आधार पर पुलिस ने हिरासत मे लिया है। जिन्होंने विधायक के साथ अभद्रता की बात स्वीकारी है। फायरिंग की घटना की पुष्टि नहीं हुई है। बाकी हर पहलू पर पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...