10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य'सरकार ने अच्छा काम किया...', पवार परिवार के एकजुट होने की अटकलों...

‘सरकार ने अच्छा काम किया…’, पवार परिवार के एकजुट होने की अटकलों के बीच संजय राउत ने की CM फडणवीस की तारीफ

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र में राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं. उपमुख्यमंत्री अजित पवार और शरद पवार के बीच सुलह की अटकलों के बीच शिवसेना (उद्धव ठाकरे) सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की है.

गढ़चिरौली में 11 नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद राउत ने कहा कि महाराष्ट्र संगीत का प्रेमी है. यहां बहुत से सुर मीठे हैं. कभी बेसुरे हो जाते हैं. लेकिन संगीत यहां हमेशा रहता है. हमारी महाराष्ट्र की राजनीति में यहां सुर और ताल हमेशा रहा है. बात है कि हमने देवेंद्र फडणवीस का अभिनंदन किया है. क्यों किया है? क्योंकि सरकार ने अच्छा काम किया है. हमारा महाराष्ट्र से नाता रहा है. ये राज्य हमारा है. और यहां गढ़चिरौली जैसे जिले भी हैं, जहां नक्लवाद है और अगर नक्सली आत्मसमर्पण करते हैं और संविधान का मार्ग अपनाते हैं तो हम उसका स्वागत करेंगे.

राउत ने कहा कि अब सरकार को गढ़चिरौली में बेरोजगारी और गरीबी को दूर करना चाहिए. फडणवीस वहां जमशेदपुर की तर्ज पर स्टील सिटी बनाना चाहती है. उससे महाराष्ट्र की प्रतिष्ठा ही बढ़ेगी. लोगों को रोजगार मिलेगा. इसका स्वागत होना चाहिए. लेकिन इससे पहले यहां जो गार्डियन मिनिस्टर थे, उन्होंने नाटक किया. जो काम फडणवीस कर रहे हैं, वो भी कर सकते थे. लेकिन उन्होंने माइनिंग माफियाओं से फिरौती ली, पैसा इक्ट्ठा किया और अपने एजेंट्स नियुक्त किए. इससे नक्सलवाद बढ़ा.

बता दें कि गुरुवार को 11 नक्सलियों ने गढ़चिरौली जिले में सरेंडर किया. इन पर एक करोड़ से ज्यादा का ईनाम था. इस मौके पर सीएम फडणवीस ने कहा था कि नक्सलाद को जल्द ही पूरे राज्य से उखाड़ फेंका जाएगा. इससे पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और शरद पवार के बीच सुलह की अटकलें लगी. इस बीच अजित की मां ने अजित और उनके बहनोई शरद पवार के फिर से एक साथ होने की बात कही थी. प्रफुल्ल पटेल ने इस पर कहा कि अगर पवार परिवार एक हो जाए, तो उन्हें खुशी होगी. शरद पवार हमारे लिए भगवान की तरह हैं.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...