15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्य‘सरकार खटारा, सिस्टम नकारा, मुख्यमंत्री है थका-हारा’, तेजस्वी यादव बोले- बिहार में...

‘सरकार खटारा, सिस्टम नकारा, मुख्यमंत्री है थका-हारा’, तेजस्वी यादव बोले- बिहार में 11 साल से डबल इंजन सरकार, फिर भी…

Published on

नई दिल्ली

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत तेज हो गई है और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आज दिव्यांग अधिकार सम्मेलन को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के 11 साल और नीतीश कुमार की सरकार के 20 साल हो गए, लेकिन उन्होंने कभी भी दिव्यांगों के मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं की या हल करने की कोशिश नहीं की।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘हम आप सब लोगों को बताना चाहते हैं कि दिव्यांग प्रकोष्ठ राष्ट्रीय जनता दल बिहार की पार्टी, सबसे पहले अगर दिव्यांग प्रकोष्ठ का अगर गठन किया गया तो वह आरजेडी के लालू यादव ने ही किया है। डबल इंजन सरकार के 11 साल और नीतीश कुमार की सरकार के 20 साल हो गए और आज तक दिव्यांगों के लिए ना तो कोई संवाद किया और ना ही उनकी समस्याओं को दूर किया। समय-समय पर आपका संगठन जो है मांग करता रहा है लेकिन सरकार ने इस पर कोई ध्यान और गंभीरता नहीं दिखाई है। हम सरकार के लिए चंद शब्द बोलेंगे। वही चार लाइनें नीतीश कुमार के 20 साल का शासन रहा है। ‘सरकार खटारा, सिस्टम नाकारा; मुख्यमंत्री है थका हारा, दिव्यांग फिर रहा मारा मारा’।

नीतीश सरकार को तेजस्वी ने बताया ‘खटारा गाड़ी’
तेजस्वी यादव इससे पहले रसोइयों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘आज सरकारी स्कूलों में मिड डे मिल खाना बनाने वाले रसोइया भाइयों-बहनों के आंदोलन में पहुंच उनकी मांगों का समर्थन किया व उनकी मांगे पूर्ण हो यह हम सुनिश्चित करेंगे। अफसोस है कि रसोइया भाइयों-बहनों को प्रतिमाह केवल 1650 रुपए मिलते है यानि केवल और केवल 53 रुपये प्रतिदिन मिलते है जो सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से भी अत्यधिक कम है।’

तेजस्वी यादव ने आगे कहा, ‘यह है नीतीश-भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली रसोइयों के साथ नाइंसाफी व अन्याय करने वाली डबल इंजन सरकार की हकीकत। हमारी सरकार बनने पर रसोइयों का मानदेय बढ़ाया जाएगा, भविष्य निधि बीमा होगा, इलाज के लिए कार्ड सहित राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट की अन्य मांगों को पूरा किया जाएगा।

Latest articles

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...