5.5 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यबारात लेकर घर से निकला, बीच रास्ते में दूल्हा फरार, फिर मालगाड़ी...

बारात लेकर घर से निकला, बीच रास्ते में दूल्हा फरार, फिर मालगाड़ी के सामने खड़े होकर सुसाइड, जानिए मामला

Published on

अमेठी

उत्तर प्रदेश के अमेठी से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां बारात लेकर जा रहा दूल्हा अचानक गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। काफी देर तक परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन दूल्हा परिजनों को फोन पर गुमराह करता रहा। कुछ देर बाद परिजनों को जानकारी मिली कि दूल्हे ने ट्रेन के आगे खड़े होकर कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। बारात रायबरेली से मऊ जिले के घोसी जा रही थी। फिलहाल आत्महत्या की वजह क्या रही? यह सामने नही आ पाया है।

क्या है मामला?
पूरा मामला अमेठी के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के बनी रेलवे स्टेशन के पास का है। बीती शाम रायबरेली जिले के सलोन थाना क्षेत्र स्थित सूची चुराहे से रवि कुमार पुत्र राम किशोर यादव उम्र 30 वर्ष की बारात मऊ जिले के घोसी जा रही थी। बारात बीती शाम गौरीगंज कस्बे के सैठा चौराहे के पास पहुंची ही थी कि दूल्हा गाड़ी से उतरकर फरार हो गया। काफी देर तक परिजन उसे फोन करते रहे, लेकिन दूल्हा उन्हें अलग-अलग जगह बताकर गुमराह करता रहा।

इसी बीच प्रतापगढ़ से लखनऊ की तरफ जा रही ट्रेन पर सवार होकर दूल्हा बनी रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा और उतर गया। कुछ देर बाद प्रतापगढ़ से लखनऊ की तरफ जा रही मालगाड़ी के सामने खड़ा हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लोको पायलट ने दी जानकारी
लोको पायलट ने घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद पॉइंटमैन चंदन कुमार ने गौरीगंज रेलवे स्टेशन को घटना की सूचना दी। स्टेशन मास्टर संजय ने मेमो देते हुए गौरीगंज कोतवाली को घटना के बारे में सूचित किया। सूचना मिलते ही गौरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की शुरू कर दी।

घटना किलोमीटर नंबर 957/18-957/20 के बीच हुई। दूल्हे की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। आत्महत्या की वजह क्या है, यह अभी सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। रवि की शादी मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के एक गांव में होने वाली थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...