4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यपतियों की आवाज बुलंद करने वाला शख्स खुद अपनी पत्नी से था...

पतियों की आवाज बुलंद करने वाला शख्स खुद अपनी पत्नी से था परेशान, साबरमती में कूदकर दी जान

Published on

अहमदाबाद

पत्नियों के अत्याचार से परेशान पतियों की आवाज उठाने वाले शख्स ने खुद ही पत्नी की पिटाई से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।यह मामला गुजरात के अहमदाबाद से सामने आया है। मृतक के बड़े भाई ने साबरमती रिवरफ्रंट (वेस्ट) पुलिस को मामला दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि मृतक ने पत्नी के रोजमर्रा के झगड़ों और प्रताड़ना से परेशान होकर साबरमती नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक कीर्ति देवड़ा ‘पत्नी अत्याचार विरोध संघ’ में काम करता था।

शिकायतकर्ता मनोज देवड़ा ने बताया कि उसके छोटे भाई कीर्ति की शादी 2016 में पुष्पा राठौर से हुई थी। शादी के दो साल तक सामान्य जीवन चला, मगर इसके बाद कीर्ति की पत्नी पुष्पा रोजाना झगड़ा करने लगी। वह झगड़े के दौरान कीर्ति को पीटा भी करती थी। देवड़ा ने अपनी शिकायत में कहा है कि 30 जून को पुष्पा ने अपने पति कीर्ति को घर की सफाई को लेकर झाड़ू से मारा था। इसके बाद मनोज ने पुष्पा के घरवालों को बुलाया था। कीर्ति ने पुष्पा को मायके जाने के लिए कहा था, लेकिन पुष्पा ने जाने से इनकार कर दिया।

साबरमती नदी में मिला कीर्ति का शव
देवड़ा ने बताया कि एक जुलाई को कीर्ति पत्नी पुष्पा के साथ जीवाराज पार्क स्थित उसके घर गया था। मगर वह लौटकर अपने घर नहीं आया। उसी दिन उसका शव साबरमती नदी में मिला। उधर पुलिस को इस मामले में एक वीडियो भी मिला है, जिसमें वह पत्नी से प्रताड़ित होने की बात कहता है। पुलिस ने कीर्ति की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this