6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यSnapchat पर नाबालिग को ब्लैकमेल कर रहा था बदमाश, अश्लील वीडियो बनाकर...

Snapchat पर नाबालिग को ब्लैकमेल कर रहा था बदमाश, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल की दी थी धमकी

Published on

जयपुर

सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफार्म आजकल एंटरटेनमेंट के साथ जालसाजी और ठगी के जरिए बन गए हैं। शातिर बदमाश इन प्लेटफार्म के जरिए नाबालिग लड़कियों को अपने जाल में फंसाते हैं और फिर उन्हें ब्लैकमेल करते हैं। आए दिन फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर इस तरह के मामले सामने आते हैं जब शातिर बदमाश नाबालिग बालिकाओं को अपने जाल में फंसा कर दुराचार करते हैं। आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर देह शोषण करते हैं। ऐसा ही एक मामला जयपुर में सामने आया जब स्नेपचैट के जरिए एक बदमाश ने नाबालिग को अपना शिकार बनाया। बालिका के पिता ने जालुपुरा थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने तकनीकी जांच करते हुए सिरफिरे युवक को गिरफ्तार किया।

जीमेल और स्नेपचैट आईडी हैक करके फंसाया
बालिका के पिता ने 16 फरवरी 2025 को जालूपुरा थाने में केस दर्ज कराया था। पिता का आरोप था कि एक अज्ञात युवक उनकी नाबालिग बेटी को स्नेपचैट पर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करके बदनामी कर रहा है। अज्ञात बदमाश ने बच्ची की जीमेल आईडी और स्नेपचैट आईडी को हैक कर लिया है। बालिका के नाम से कोई अज्ञात युवक ही उसकी आईडी अपने मोबाइल में चला रहा है। साथ ही वर्चुयली नंबर से कॉल करके भी बेटी को परेशान कर रहा है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जीमेल और स्नेपचैट चलाने वाले मोबाइल का आईएमईआई नंबर निकाला और लोकेशन ट्रेस करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

करौली का रहने वाला है आरोपी
डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा डूडी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया युवक ताहीर खान करौली जिले के बालघाट थाने क्षेत्र के पठानपाडा मोहल्ले का रहने वाला है। उसने सोशल मीडिया के जरिए पहले बालिका की आईडी को फॉलो करना शुरू किया। बाद में उसका जीमेल अकाउंट हैक कर लिया और अपने मोबाइल में जीमेल और स्नैप चैट चलाने लगा। बालिका को फोटो को आपत्तिजनक बनाकर पोस्ट करने लगा। साथ ही अश्लील वीडियो भी अपलोड करने लगा। परेशान बालिका ने अपने घर वालों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...