9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यबंदर ले भागा मथुरा के DM का चश्मा, अखिलेश यादव ने ली...

बंदर ले भागा मथुरा के DM का चश्मा, अखिलेश यादव ने ली चुटकी, Video

Published on

मथुरा,

उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन में बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. रविवार को वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे की जांच करने जिला अधिकारी (DM) नवनीत सिंह चहल पहुंचे, तभी एक बंदर उनका चश्मा छीन ले गया. इसके बाद चश्मा छुड़ाने में अधीनस्थ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए. कड़ी मशक्कत के बाद बंदर को फ्रूटी देकर जैसे-तैसे चश्मा छुड़ाया जा सका.

दरअसल, वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पास स्थित एक संकरी गली में डीएम नवनीत सिंह चहल हादसे से संबंधित छानबीन कर रहे थे. इस दौरान वह अधिकारियों से बात करने लगे, तभी अचानक एक शरारती बंदर जिलाधिकारी का चश्मा लेकर भाग खड़ा हुआ.

डीएम का चश्मा जब बंदर ले गया तो उस दौरान अफरा-तफरी मच गई. बंदर जिला अधिकारी का चश्मा लेकर इधर-उधर उछलता-कूदता रहा. काफी मशक्कत के बाद बंदर ने जिलाधिकारी का चश्मा छोड़ा. बंदर से जिलाधिकारी के चश्मा छुड़ाने में अधिकारियों के पसीने छूट गए. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ली चुटकी
इस वाकए को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने चुटकी ली है. यादव ने ट्विटर पर लिखा, ”बंदर ने सोचा जब भाजपा के शासन में प्रशासन को चश्मा लगाकर भी कुछ नहीं दिखता है तो चश्मे का क्या काम.” इसी के साथ अखिलेश यादव ने वीडियो भी शेयर किया है.

जन्माष्टमी पर हुई घटना की जांच करने पहुंचे थे DM
बता दें कि मथुरा के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर परिसर में जन्माष्टमी के मौके पर भारी भीड़ की वजह से घुटन के चलते दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि 6 घायल हो गए थे. मंगला आरती के दौरान यह हादसा हुआ था. पुुलिस ने कहा था कि निकास द्वार पर भीड़ होने से जाम हो गया था, जबकि प्रवेश द्वारों से भी भीड़ लगातार आ रही थी. अचानक भीड़ बढ़नेे से घुटन और बेचैनी हुई और लोग बेहोश हो गए. इसी घटना की जांच करने जिलाधिकारी पहुंचे थे.

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this