19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यदिल्‍ली कूच से समस्‍या नहीं दूर होगी... 'समिति बनाकर यूपी सरकार ने...

दिल्‍ली कूच से समस्‍या नहीं दूर होगी… ‘समिति बनाकर यूपी सरकार ने दिया लॉलीपॉप’ : राकेश टिकैत?

Published on

नोएडा

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से नोएडा में प्रदर्शन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं में फूट पड़ गई है। 10 संगठनों की तरफ से यह आंदोलन किया जा रहा था, लेकिन भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) और कई संगठनों ने इस धरना-प्रदर्शन से किनारा कर लिया है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गुरुवार को बताया कि किसानों के प्रदर्शन और समस्याओं को देखते हुए यूपी सरकार ने दो दिन पहले पांच सदस्यीय एक उच्च स्तरीय समिति बनाई।

टिकैत ने कहा कि उनका मत है कि किसान संगठन के लोग इस समिति के साथ धरना स्थल पर ही बातचीत करें और अपनी मांगों को उनके सामने प्रमुखता से रखें। धरना-प्रदर्शन के अलावा सरकार के नुमाइंदों से बात करके किसानों की समस्याओं का हल निकाला जा सकता है। दिल्ली कूच करने से समस्या का हल नहीं होगा क्योंकि इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर किसानों के सभी संगठनों का एक होना जरूरी है, तभी दिल्ली कूच सफल हो पाएगा।

बातचीत के लिए कुछ नेता नहीं तैयार: राकेश टिकैत
राकेश टिकैत के मुताबिक, किसान नेताओं को समिति के लोगों से बात करना चाहिए लेकिन कुछ नेता इसके लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा कि इस वजह से भारतीय किसान यूनियन इस प्रदर्शन से अलग हो गई है। अन्य संगठन जैसा चाहें, वह कर सकते हैं।

‘समिति बनाकर यूपी सरकार ने दिया लॉलीपॉप’
किसान संगठन के सूत्रों के अनुसार, कुछ अन्य किसान संगठनों ने भी अपने आप को इस प्रदर्शन से अलग कर लिया है। उनका भी मत है कि समिति के सामने अपना पक्ष रखकर किसानों की मूल समस्याओं का हल निकाला जाए। कुछ किसान नेताओं का मानना है कि हल टकराव से नहीं, आपसी बातचीत से निकलेगा। वहीं कुछ किसान नेताओं को लगता है कि समिति बनाकर सरकार ने एक लॉलीपॉप दिया है क्योंकि पहले भी उच्च स्तरीय समिति बनी थी, लेकिन उसका नतीजा शून्य रहा।

अलीगढ़ में पुलिस थाने से भाग निकले थे टिकैत
गौरतलब है कि एक दिन पहले राकेश टिकैत नोएडा में किसानों के धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान अलीगढ़ में पुलिस ने उनको हिरासत में लेकर टप्‍पल थाने में बैठाया था। इस बीच राकेश टिकैत पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गए। पुलिस ने काफी दूर तक उनको दौड़ाया और पकड़ लिया। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...