10.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यहत्या के बाद लटकाई गई थीं लखीमपुर की सगी बहनें, पोस्टमार्टम रिपोर्ट...

हत्या के बाद लटकाई गई थीं लखीमपुर की सगी बहनें, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा

Published on

लखीमपुर,

लखीमपुर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि लड़कियों की रेप के बाद गला दबाकर हत्या की गई. हत्या के बाद लड़कियों को फांसी पर लटकाया गया. सूत्रों के मुताबिक लड़कियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या और इसके बाद हैंगिंग की पुष्टि हुई है. गुरुवार को दोनों लड़कियों के शव का पोस्टमार्टम किया गया. यह करीब 3 घंटे चला. 3 डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया. वीडियोग्राफी भी कराई गई. इस दौरान महिला डॉक्टर और मृतक लड़कियों के परिवार के कुछ लोग भी मौजूद थी. दोनों बहनों के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप, गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है.

पुलिस बढ़ाएगी धाराएं
पुलिस दोनों नाबालिग लड़कियों की हत्या के मामले में अब धाराएं बढ़ाएगी. Sc/St एक्ट के तहत धाराएं बढ़ाई जाएंगी. हालांकि, गैंगरेप नहीं लगेगा.

क्या है पूरा मामला?
लखीमपुर के निघासन थाना इलाके के तमोलीन पुरवा गांव का ये मामला है. यहां दो सगी बहनों के शव एक खेत में पेड़ पर लटके मिले थे. पुलिस ने इस मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, बलात्कार (376), हत्या (302) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. मामले में सभी 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं.

पुलिस ने बताई पूरी थ्योरी
लखीमपुर पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है. एसपी लखीमपुर के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़कियों के पड़ोस में एक आरोपी छोटू रहता है. उसने लड़कियों की पहचान आरोपी सोहेल और जुनैद से कराई थी. सोहेल और जुनैद एक अन्य आरोपी के साथ लड़कियों को बहलाफुसला कर बाइक से खेत पर ले गए. लड़कियों का अपहरण नहीं हुआ था. वे अपनी मर्जी से बाइक पर गई थीं. लेकिन खेत पर सोहेल और जुनैद ने अलग अलग लड़कियों के साथ रेप किया. इसके बाद जब लड़कियों ने शादी की बात की. इन लोगों ने शादी से इनकार कर दिया. तो सोहेल, जुनैद और हफीजुरहमान ने दोनों की चुनरी से गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपियों ने दो और सहयोगियों करीमुद्दीन और आरिफ को बुलाया और दोनों लड़कियों के शवों को पेड़ से लटका दिया.

मां ने अपहरण का किया दावा
मृतक लड़कियों की मां ने बताया कि बड़ी बेटी 17 और छोटी 15 साल की थी. दोनों घर के बाहर बैठी हुई थीं, इस बीच जब वह घर के अंदर गई तभी बाइक सवार 3 युवक पहुंच गए. उन तीनों मे से 2 लड़कों ने बेटियों को घसीटकर बाइक पर बैठा लिया और फरार हो गए. उसके बाद दोनों बेटियों के शव पेड़ पर लटके मिले थे.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...