6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यतेज की दरांती की धार, फिर बेहरम पिता ने दो मासूम बेटियों...

तेज की दरांती की धार, फिर बेहरम पिता ने दो मासूम बेटियों का काटा गला

Published on

चाईबासा,

झारखंड के चाईबासा में दिमागी रूप से कमजोर शख्स ने धारधार हथियार से अपनी ही दो मासूम बेटियों की हत्या कर डाली. घटना हुडांगदा पंचायत के परसाबहाल गांव की है. यहां सोमवार देर रात को बुधन सिंह बोदरा नामक शख्स ने 8 और 6 साल की दो मासूम बेटियों का दरांती से गला रेत डाला. आरोपी बुधन सिंह बोदरा की पत्नी ने बताया कि उसका पति दिमागी रूप से कमजोर है. सोमवार रात को उसने देखा कि उसका पति दरांती की धार तेज कर रहा है. उसे लगा कि कहीं वह उसे ही न मार डाले. इसलिए वह घर से भाग गई और गांव वालों को बताया कि उसका पति उसे मार डालना चाहता है.

शवों के पास बैठा था आरोपी पिता
जब गांव वालों को साथ लेकर महिला घर पहुंची तो देखा कि उसकी मासूम बेटियों के शव बिस्तर पर लहूलुहान हालत में पड़े हुए हैं. वहीं, दरांती लिए उसका पति भी पास में ही बैठा हुआ है. गांव वालों ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया. फिर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बुधन सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

8 और 6 साल की थीं दोनों बच्चियां
महिला ने बताया कि उसकी बेटियों की उम्र 8 और 6 साल थी. अनिमा बोदरा 8 साल की थी. जबकि, मुनि बोदरा 6 साल की थी. फिलहाल कराईकेला ने मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही बच्चियों के शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...