3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्य'निवेश के लिए बिहार में स्थिति ठीक नहीं', टेंशन में बिजनेसमैन... रिएक्शन...

‘निवेश के लिए बिहार में स्थिति ठीक नहीं’, टेंशन में बिजनेसमैन… रिएक्शन नीतीश-तेजस्वी को हैरान कर देगा

Published on

भागलपुर

बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को इन्वेस्टर्स मीट 2022 के दौरान सीएम नीतीश और डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव के सामने सूबे में लॉ एंड ऑर्डर पर एक उद्योगपति ने सवाल खड़ा कर दिया। वहीं इसके बाद प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से कारोबारियों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में सिल्क सिटी के नाम से मशहूर भागलपुर के सिल्क कारोबारियों ने भी अपनी तल्ख प्रतिक्रिया दी है। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर ईस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महासचिव आलोक अग्रवाल ने कहा कि कोई भी निवेशक बिना सुरक्षा के कहीं भी इन्वेस्ट क्यों करेगा। सरकार बदलने के बाद निश्चित रूप से अपराधिक घटनाओं में तेजी देखी जा रही है, जो काफी चिंतनीय है। उन्होंने कहा कि अभी हम लोग वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं। अगर लॉ एंड ऑर्डर पर काबू नहीं पाया गया तो आगे विचार करेंगे।

सरकार बदलने के बाद लॉ एंड ऑर्डर जरूर हुआ बेकाबू: इबरार अंसारी
बिहार ही भी बल्कि देश – विदेश में भी भागलपुर की सिल्क किसी परिचय का मोहताज नहीं है। भागलपुरी सिल्क की डिमांड अपने आप में ही एक नया रिकॉर्ड प्रतिस्थापित करता है। ऐसे में बिहार के लॉ एंड ऑर्डर पर उद्योगपति की चिंता जाहिर करने के बाद सिल्क कारोबारी भी भयभीत हैं। भागलपुर के जाने-माने सिल्क कारोबारी मोहम्मद इबरार अंसारी ने कहा कि अब दुर्भाग्य कहें या संयोग लेकिन सरकार बदलने के बाद लॉ एंड ऑर्डर पर महागठबंधन सरकार का काबू नहीं रहा। उन्होंने कहा कि अपराध एनडीए सरकार में भी होता था लेकिन अभी मीडिया कवरेज ज्यादा है, इसलिए कोई भी इन्वेस्टर्स भय के माहौल में इन्वेस्ट करने से परहेज़ करता है।

जबकि मालू सिल्क प्रोसेसर के संचालक उज्जैन जैन ने कहा कि सरकार बदलने के बाद भागलपुर में हर सप्ताह चार-पांच दिन में एक हत्या की घटना ने एक प्रकार से भय का माहौल जरूर कायम कर रखा है। यही नहीं पिछला अनुभव भी चिंता जाहिर करने के लिए विवश कर रहा है। लेकिन स्थिति अभी कंट्रोल में है। इसलिए अभी ज्यादा नहीं सोच रहे हैं।

दरअसल पटना में बिहार इनवेस्टर मीट 2022 का आयोजन किया गया था। इसी दरमियान सीएम नीतीश और डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव की मौजूदगी में ही माइक्रोमैक्स बायोफ्यूल्स के निदेशक राजेश अग्रवाल ने सुरक्षा को लेकर अंपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से कहा कि ‘सूबे में लॉ एंड ऑर्डर बना रहे, इस पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। माइक्रोमैक्स बायोफ्यूल्स के निदेशक ने कहा कि ‘एक ही चैलेंज है मुख्यमंत्री जी, मैं जो आपसे बात करना चाहता हूं। हम लोग बिहार के बाहर के राज्यों से आए हैं। हम लोग दिल्ली से हैं, हमको ऐसा माहौल मिलना चाहिए, जहां पर हमारे लिए सुरक्षा हो। हम गुजारिश करेंगे कि मुख्यमंत्री जी आप सपोर्ट कीजिए, लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर।’

उद्योगपति राजेश अग्रवाल ने कहा कि ‘हम माइक्रोमैक्स कंपनी से हैं। यह एक मोबाइल बनाने वाली कंपनी है। हम लोग बिहार में 15 सालों से मोबाइल बेच रहे हैं। लेकिन बिहार में उद्योग लगाने का ये हमारा पहला अनुभव है। हम एथेनॉल की फैक्ट्री लगा रहे हैं।’

माइक्रोमैक्स बायोफ्यूल्स के डायरेक्टर राजेश अग्रवाल की ये चिंता भरी बातें बिहार पुलिस के मुखिया डीजीपी एसके सिंघल ने भी सुनीं। इसके बाद कुछ समय तक माहौल में तनाव हो गया। लेकिन मौके की नजाकत को समझते हुए डीजीपी ने बिना देर किए मंच से इस बात का दावा कि ‘बिहार पुलिस सूबे में बढ़िया और सुरक्षित वातावरण देने के काबिल है। हम बिहार में उद्योगों और उद्योगपतियों को सिक्योर माहौल दे भी रहे हैं।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...