10.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्य'यूपी सरकार की दादागिरी से नहीं, संविधान से चलेगा प्रदेश', बोले अफजाल...

‘यूपी सरकार की दादागिरी से नहीं, संविधान से चलेगा प्रदेश’, बोले अफजाल अंसारी

Published on

गाजीपुर ,

यूपी के गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि देश/प्रदेश ना मुस्लिम लीग की मानसिकता से चलेगा और ना ही योगी सरकार की दादागिरी से चलेगा. ये सिर्फ और सिर्फ संविधान से चलेगा. वहीं, भाई मुख्तार अंसारी के बेटों को जमीन के मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर कहा कि हमें संविधान और न्याय-व्यवस्था पर पूरा भरोसा है. कोर्ट ने सरकार को आईना दिखाया है.

अंसारी परिवार के नाम दर्ज लखनऊ की जमीन पर पीएम आवास बनाए जाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक पर अफजाल ने कहा कि वो लैंड मेरे पिता शुभानुल्लाह अंसारी ने खरीदी थी. बाद में वो जमीन मेरी मां के नाम पर वसीयत हुई. मां के निधन के बाद भाई के बेटों अब्बास अंसारी और उमर अंसारी को मिली. सारे कागज हमारे पास हैं.

वहीं, कुंभ मेले के आयोजन के खर्च पर सपा सांसद ने सवाल उठाते हुए कहा कि खर्च कई गुना क्यों बढ़ा दिया गया. सरकार कुंभ में अपने चहेते ठेकेदारों को कमवा रही है. अफजाल अंसारी ने कहा कि इसके खिलाफ साधु-संतों ने भी आवाज उठाई है.

अफजाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि गाजीपुर में पिछले दिनों ED की टीम आई थी. वह स्थानीय पूर्वांचल कॉआपरेटिव बैंक के चेयरमैन और बैंक डायरेक्टर्स द्वारा घपले/घोटाले की जांच करने आई थी. ईमानदारी से जांच हुई तो बड़े-बड़े चेहरे सामने आएंगे. हम लोगों पर साजिश के तहत झूठे आरोप लगाए गए थे. ईडी ने हमसे 5 बार लगभग 62 घंटे पूछताछ की थी लेकिन कुछ नहीं निकला.

सपा सांसद अफजाल अंसारी ने कहा ये सरकार माफियाओं और भूमाफियाओं पर एक्शन ले रही है, लेकिन वर्तमान में जो तंत्र है, उससे बड़ा भूमाफिया तो कोई है ही नहीं. किसी की भी रजिस्टर्ड जमीन को हथिया कर उसपर आवास बना दे रहे हैं. दान कर दे रहे हैं. इसीलिए कोर्ट ने आईना दिखाया है.

वहीं, कुंभ मेले की जमीन को वक्फ की जमीन बताए जाने के सवाल पर अंसारी ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि मुझे उसपर कोई बयान नहीं देना है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कुंभ का आयोजन हर 6 साल और 12 साल पर होता है. ये धर्म और आस्था से जुड़ा आयोजन है. इस पर कोई टिप्पणी नहीं होनी चाहिए. पूर्व की भी सरकारों ने इसका आयोजन भव्य तरीके से किया है. हां, इस बार ये सवाल जरूर उठ रहा है कि खर्च को चार गुना क्यों बढ़ा दिया गया.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this