9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यकानपुर ACP की पत्नी के आरोपों को सही बताने वाले दारोगा लाइन...

कानपुर ACP की पत्नी के आरोपों को सही बताने वाले दारोगा लाइन हाजिर, रेप पीड़िता पर दर्ज कराया मुकदमा

Published on

कानपुर

यूपी के कानपुर में आईआईटी पीएचडी छात्रा ने कानपुर कमिश्नरेट में तैनात एसीपी पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। पीड़ित छात्रा ने 12 दिसंबर 2024 को कल्यान थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छात्रा से दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आ गया है। निलंबित एसीपी मोहसिन खान की पत्नी ने पीड़ित छात्रा के खिलाफ कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें पीड़िता पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। एसीपी की पत्नी के प्रार्थना पत्र में रिपोर्ट लगाने वाले दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

दारोगा पर आरोप है कि बिना जांच किए और उच्चाधिकारियों को सूचना दिए बगैर ही तथ्यों को छिपाकर रिपोर्ट दाखिल की थी। दारोगा ने कोर्ट के साथ ही अधिकारियों को भी गुमराह किया। दारोगा को लाइन हाजिर करने के साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। मोहसिन खान की पत्नी सुहैला सैफ ने बीते एक अप्रैल को कानपुर कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

एसीपी की पत्नी ने लगाए आरोप
सुहैला सैफ ने आरोप लगाया था कि बीते एक दिसंबर 2024 की सुबह लगभग 10 नवाबगंज स्थित सरकारी आवास पर परिजनों के साथ थी। आईआईटी छात्रा घर में घुस आई और अंदर से गेट बंद कर लिया। उसने कहा कि मैं तुम्हारे पति से बहुत प्यार करती हूं। उससे शादी करना चाहती हूं। लेकिन तुम्हारे बच्चे मेरे और मोहसिन के बीच बाधा बन रहे हैं। तुम उसे तलाक देदो, वर्ना किसी झूठे मुक़दमें में फंसा देंगे।

दारोगा की करतूत आई सामने
इस मामले में कोर्ट ने 16 अप्रैल को थाने से रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद 18 अप्रैल को रावतपुर थाने में तैनात दारोगा राजेश प्रसाद वाजपेई ने रिपोर्ट लगा दी। दारोगा ने अपनी रिपोर्ट में घटना को सत्य बताया। कोर्ट ने 21 अप्रैल को आदेश दिया कि सुहैला सैफ एफआईआर दर्ज करा सकती हैं। मोहसिन की पत्नी ने 22 अप्रैल को रावतपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट ने स्पष्ट एफआईआर दर्ज करने के आदेश थाने को दिए। तब जाकर 30 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज हुई। जब इस मामले की जांच हुई तो दारोगा की करतूत सामने आ गई।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...