9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यलॉरेंस बिश्नोई के शूटर का घर तोड़ने पहुंची थी टीम, किसी ने...

लॉरेंस बिश्नोई के शूटर का घर तोड़ने पहुंची थी टीम, किसी ने किराए पर नहीं दिया बुलडोजर, लौटे खाली हाथ

Published on

सोनीपत

हरियाणा की नायब सरकार भी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तर्ज पर गैंगस्टरों के अवैध कब्जों पर पीला पंजा चलाने की मुहिम चलाए हुए है। लेकिन हरियाणा के सोनीपत में एक ऐसी घटना घटित हुई जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर अक्षय पलड़ा के मकान को ध्वस्त करने के लिए जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची थी। लेकिन प्रशासन यहां बेबस नजर आया। क्योंकि गैंगस्टर के घर को ध्वस्त करने के लिए उसे जेसीबी ही नहीं मिली। इस घटना के बाद प्रशासन की किरकिरी हो रही है। अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिरकार बिना बंदोबस्त टीम गई ही क्यों थी।

वापस लौटी टीम
बता दें कि हरियाणा के टॉप गैंगस्टर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर अक्षय पलड़ा का मकान गांव की पंचायती जमीन पर बना हुआ है। इसको अवैध करार देते हुए आज पंचायती विभाग के आदेशों के अनुसार जिला प्रशासन पुलिस के दलबल के साथ गांव पलड़ा में बने मकान को जमींदोज करने पहुंची। लेकिन जिला प्रशासन की टीम के पास मकान को गिराने के लिए कोई भी बंदोबस्त नहीं था। काफी घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी जिला प्रशासन सड़कों पर घूमकर जेसीबी मशीन का बंदोबस्त नहीं कर पाई और वापिस लौट आई।

गैंगस्टर के खौफ से नहीं दी जेसीपी
इस घटना को देखकर ऐसा लग रहा है कि गैंगस्टर अक्षय पलड़ा का मकान गिराने का नाम सुनते ही किसी भी जेसीबी मालिक और चालक ने ये जहमत नहीं उठाई कि वो उसका मकान तोड़ सके। अक्षय पलड़ा का मकान को तोड़ने गए ग्राम सचिव विकास ने बताया कि आज हम यहां पर कब्जा कार्रवाई करने आए थे। लेकिन जेसीबी नहीं मिली तो वापिस जा रहे है।

Latest articles

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...