13.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यपाकिस्तान के खात्मे का समय आ गया, 75 साल बहुत जी लिया…...

पाकिस्तान के खात्मे का समय आ गया, 75 साल बहुत जी लिया… सीएम योगी बोले- लकीर का फकीर बनने से फायदा नहीं

Published on

अयोध्या

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या पहुंचे। उन्होंने यहां हनुमानगढ़ी में बने श्री हनुमत कथा मंडप लोकार्पण किया। योगी ने कहा कि 500 साल के अंतराल के बाद रामनगरी अयोध्या का वैभव वापस लौटा है। एक समय सुविधाओं के अकाल से जूझ रही अयोध्या का कायाकल्प हो गया है। उन्होंने कहा कि मंदिर यहीं बनाने का सौगंध खाया था और संकल्प को सिद्ध भी किया। योगी ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को लेकर जमकर निशाना साधा।

सीएम योगी ने कहा- पाकिस्तान अब ज्यादा दिन नहीं टिकेगा। वहां का आतंकवाद ही उसे ले डूबेगा। पाकिस्तान 75 साल बहुत जी लिया और अब खात्मे का समय आ गया है। वह अपने ही कर्मों का फल भुगत रहा है। यह नया भारत है, जो किसी को छेड़ता नहीं है। लेकिन कोई छेड़े तो छोड़ता भी नहीं है। हमने पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम किया। एयर डिफेंस सिस्टम ने हर हमला फेल किया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश और धर्म के खिलाफ कुछ भी स्वीकार नहीं है। हमारा अस्तित्व सनातन की वजह से है। पाकिस्तान का अपना कुछ नहीं है, सब कृत्रिम है। पहलगाम में लोगों का धर्म पूछकर चुन-चुनकर मारा गया। लेकिन पाकिस्तान को हमारे 24 लोगों की जान की कीमत 124 आतंकियों की जिंदगी से चुकानी पड़ी।

उन्होंने कहा कि रामजन्मभूमि और हनुमानगढ़ी मंदिर हमारा गौरव है। अयोध्या का वैभव 500 साल के बाद लौटा है। मंदिर वहीं बना है, जहां बनाने की सौगंध खाई थी। यह भगवान राम, भगवान कृष्ण, बाबा विश्वनाथ और संतों की विरासत है। हमने महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन को भव्य और सफल रूप से अंजाम दिया।

योगी ने अयोध्या के कायाकल्प की बात कहते हुए कहा कि पहले बिजली आती नहीं थी और अब जाती नहीं। उन्होंने कहा कि लकीर का फकीर बनने से कोई फायदा नहीं है। जो भी लीक से हटकर काम करेगा, वो कुछ करेगा। ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की बहादुरी का प्रतीक है।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...