16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यलखीमपुर खीरी में तब के दिल्ली बॉर्डर जैसा नजारा, आखिर किसानों ने...

लखीमपुर खीरी में तब के दिल्ली बॉर्डर जैसा नजारा, आखिर किसानों ने क्यों शुरू किया धरना

Published on

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी में किसानों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। 75 घंटों का धरना किसानों ने गुरुवार को शुरू किया। किसानों के प्रदर्शन ने दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के एक साल से अधिक लंबे चले आंदोलन की याद ताजा कर दी है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में राजापुर कृषि-उत्पादन मंडी समिति में गुरुवार से अपनी लंबित मांगों के लिए किसानों ने 75 घंटे का घरना प्रदर्शन शुरू किया। धरना भारतीय किसान यूनियन-टिकैत (बीकेयू-टिकैत) और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के कई घटक मिल कर दे रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में न्याय की मांग को लेकर 18 से 20 अगस्त तक धरना प्रदर्शन करेगा। पिछले साल 3 अक्टूबर को जिले के तिकुनिया इलाके में भड़की हिंसा के दौरान लखीमपुर खीरी में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी।

केंद्र सरकार की ओर से वापस लिए गए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों को वापस लेने, साल भर के विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा और फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की भी मांग किसान कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह ने कहा कि उनकी लंबित मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए 75 घंटे के धरने का आयोजन किया गया है। बीकेयू-टिकैत के राष्ट्रीय संगठन सचिव भूदेव शर्मा ने कहा कि किसान 3 अक्टूबर, 2021 की तिकुनिया हिंसा के सिलसिले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग करेंगे, जिसमें उनके बेटे आशीष मिश्रा प्रमुख आरोपी हैं।

इस बीच, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई अन्य हिस्सों से किसान प्रदर्शन में भाग लेने के लिए लखीमपुर पहुंचने लगे हैं। किसानों के आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। धरना में बीकेयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के अलावा दर्शन सिंह पाल, जोगिंदर सिंह उगराहन, योगेंद्र यादव और संयुक्त किसान मोर्चा के अन्य प्रमुख नेता भी शामिल होंगे। किसानों के प्रदर्शन के दौरान शांति बनाए रखने के लिए विशेष रूप से तैयारी की गई है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...