12.1 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यजिस गांव में भूख से मौतों पर पीएम को करना पड़ा था...

जिस गांव में भूख से मौतों पर पीएम को करना पड़ा था दौरा, वहां बच्चों को परोसा जा रहा है ऐसा खाना

Published on

बलरामपुर

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में बच्चों को मिड डे मील में खाने को पीले चावल दिए जा रहे हैं। इस चावल को जिम्मेदार खिचड़ी कहकर परोस रहे हैं। स्थानीय लोगों और छात्रों के अनुसार, खाने में घटिया क्वालिटी की दाल का उपयोग किया जा रहा है। वहीं, चावल भी खराब किस्म का है। दरअसल, पूरा मामला बलरामपुर जिले के बीजाकुरा गांव का है। यहां के सरकारी स्कूल में बच्चों को मध्यान्ह भोजन में घटिया खाना परोसा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में पिछड़ी जनजाति के पंडो सुमदाय के लोगों की बहुल्यता है।

बीजाकुरा गांव तब सुर्खियों में आया था जब 1992 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नपसिम्हा राव ने यहां का दौरा किया था। इस गांव में भूख के कारण लोगों की मौतें हुई थीं जिसके बाद तत्कालीन पीएम ने इस गांव का दौरा किया था। लेकिन अब इसी गांव में इस तरह की घटना सामने आई है।

खाने में क्या परोसा जा रहा है?
सोशल मीडिया में कुछ सेंकेड के वीडियो वायरल हुए हैं। इस वायरल वीडियो में यह दिखाई दे रहा है कि बच्चों को बेहद ही घटिया किस्म का खाना परोसा जा रहा है। यहां चावल में कुछ दाल मिलाकर दी जाती है। हल्दी डाल देने के बाद जिम्मेदार उसे खिचड़ी कह रहे हैं। इस खाने को खाने वाले छात्रों का कहना है कि मध्यान्ह भोजन में इसी तरह का खाना दिया जाता है। खाने में बिल्कुल भी स्वाद नहीं होता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कभी भी शिक्षा विभाग के अधिकारी इस गांव में नहीं आते हैं। स्कूल का कभी भी निरीक्षण नहीं किया जाता है। जिस कारण से यहां की महिला स्व सहायता समूह और शिक्षक मिलकर ऐसी लापरवाही करते हैं।

कम मिलता है फंड
कहा जा रहा है कि महिला समूह का कहना है कि सरकार से कितना कम फंड मिलता है कि वे मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम चलाने में समर्थ नहीं हैं। समूह की सदस्यों को कहना है कि सब्जी महंगी हो गई है जिस कारण से हर दिन हरी सब्जी देना संभव नहीं है।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...