14.7 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यतड़के दर्द से तड़पने लगी महिला, मदद मिलती नहीं दिखी तो मेडिकल...

तड़के दर्द से तड़पने लगी महिला, मदद मिलती नहीं दिखी तो मेडिकल छात्रा ने चलती ट्रेन में कराया प्रसव

Published on

विशाखापत्तनम

यह घटना किसी रील लाइफ जैसी है। ट्रेन में सफर कर रही एक महिला को प्रसव का दर्द हुआ। चलती ट्रेन में मौजूद अंतिम वर्ष की एक मेडिकल छात्रा ने उसकी मदद की और महिला की डिलीवरी ट्रेन में करवाई गई। मामला सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम दुरंतो एक्सप्रेस का है। हालांकि प्रसव समय से पहले हुआ था, लेकिन बच्ची और उसकी मां की हालत ठीक है। श्रीकाकुलम की 28 वर्षीय महिला की यह पहली डिलीवरी है।

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के नरसरावपेट की 23 वर्षीय के स्वाति रेड्डी एमबीबीएस के अंतिम वर्ष में हैं। वह अभी तक एक योग्य डॉक्टर नहीं है, लेकिन उन्होंने डिलीवरी करवाकर महिला और उसकी बच्ची की जान बचाई। स्वाति ने बताया कि घटना एसी की थर्ड बोगी में हुई जिसमें वह यात्रा कर रही थीं।

’45 मिनट बेहत खतरे वाले रहे’
स्वाती ने बताया, ‘मैं बहुत चिंतित और डरी हुई थी क्योंकि मैंने इससे पहले कोई डिलीवरी नहीं करवाई थी। महिला की भी यह पहली डिलीवरी थी। फिर भी महिला के दर्द को देखते हुए मैंने रिस्क लेना बेहतर समझा। इससे पहले, मैंने अस्पताल में प्रोफेसरों की डिलीवरी करवाने में सहायता की थी, मुझे वही अनुभव काम आया। शुरुआत में मैं चिंतित थी क्योंकि 45 मिनट तक प्लेसेंटा बाहर नहीं आया था। जब बच्चा बाहर आया तो मुझे राहत मिली।’

प्रसव के लिए घर जा रहा था कपल
गर्भवती महिला और उसका पति हैदराबाद के रहने वाले हैं। दोनों हैदराबाद में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। दोनों प्रसव की तारीख नजदीक आते ही अपने पैतृक स्थान श्रीकाकुलम जा रहे थे। महिला को प्रसव पीड़ा तड़के करीब साढ़े तीन बजे शुरू हुई। यात्रियों ने मदद के लिए गुहार लगानी शुरू की। डॉक्टर ने सुबह 4.40 बजे आवाज सुनी। उन्होंने डिलीवरी करवाई और बच्चे का जन्म सुबह 5.35 बजे हुआ था।

डिलीवरी के डेढ़ घंटे बाद अस्पताल पहुंची बच्ची और मां
स्वाति ने कहा कि हालांकि अन्नावरम के पास सुबह 5.35 बजे प्रसव हुआ, लेकिन उन्हें अस्पताल खोजने में डेढ़ घंटे लग गए क्योंकि विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम के बीच कोई स्टॉपओवर नहीं था। अनाकापल्ली स्टेशन पर एक ‘108’ एम्बुलेंस तैयार रखी गई थी। मां और नवजात को एनटीआर सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया जहां बच्ची को इनक्यूबेटर में रखा गया। मेडिकल छात्र मां और बच्चे के साथ अस्पताल पहुंची।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...