8.9 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यफरमानी से नाराज हर हर शंभू के राइटर, बोले- माफी मांगे वरना...

फरमानी से नाराज हर हर शंभू के राइटर, बोले- माफी मांगे वरना लेंगे एक्शन

Published on

नई दिल्ली,

हर हर शंभू गाने वाली फरमानी नाज एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. हर हर शंभू गाने को अपना ओरिजिनल बताने वाली फरमानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है. दरअसल, शंभू गाने के असली राइटर जीतू शर्मा फरमानी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत केस करने का मन बना रहे हैं. एक मीडिया पोर्टल से बातचीत में उन्होंने बताया कि वो फरमानी से कितने नाराज हैं.

जीतू शर्मा ने फरमानी नाज के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है. जीतू ने कहा कि- ”मुझे उनके गाना गाने से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन वो हर जगह जाकर ये कह रही हैं कि ये गाना उनका ओरिजनल वर्जन है, जबकि ये गलत है. मुझे उनसे कोई तकलीफ नही होती अगर वो मेरा नाम क्रेडिट में दे देती. फरमानी ने कॉपीराइट का नियम तोड़ा है. अगर वो माफी नहीं मांगेंगी तो मैं कानून कार्रवाई करूंगा.”

जीतू ने बताया कि अब तक उनके हर हर शंभू गाने के 310 वर्जन बन चुके हैं. उन्होंने अपनी जर्नी को भी शेयर करते हुए बताया कि- ”इस गाने की रिकॉर्डिंग के लिए मेरे पास पैसे नहीं थे, तो मैंने अपनी लोडर गाड़ी छोटा हाथी सिर्फ 60 हजार में बेच दी थी. यह मेरा लास्ट चांस था. अगर गाना सक्सेसफुल नहीं होता तो मैं यू-ट्यूब छोड़ देता. इतनी जद्दोजहद के बाद ये गाना तैयार हुआ, लेकिन आज मन को बहुत दुख होता है, जब कोई आकर ये कह देता है कि ये गाना फरमानी नाज का है.”

हर हर शंभू गाने को जीतू ने लिखा है और इसे अभिलिप्सा पांडे ने गाया है. जीतू शर्मा ने फरमानी नाज के इंटरव्यू पर कड़ी आपत्ति जताई है. फरमानी ने जीतू को कोई क्रेडिट नहीं दिया. बावजूद इसके वो उलेमाओं की धमकी को गलत बताते हैं. वो कहते हैं कि कलाकार का कोई धर्म नहीं होता है. वह सिर्फ म्यूजिक पसंद करता है. यही फरमानी नाज ने भी किया, इसमें कुछ गलत नहीं है. यूपी में जिस तरह से उनके खिलाफ आवाज उठाई जा रही है, वो गलत है. मैं इस मामले में उनके साथ हूं.

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...