9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यबिहार में छिपा है एक 'हावड़ा पुल', जिस पर कोई नहीं चल...

बिहार में छिपा है एक ‘हावड़ा पुल’, जिस पर कोई नहीं चल सकता! जानिए चौंकाने वाली सच्चाई

Published on

औरंगाबाद

बिहार में सोन नदी पर लगभग दो किलोमीटर तक बना एक पुल बिल्कुल कोलकाता के हावड़ा पुल की तरह है। लेकिन इस पुल से कोई यात्रा नहीं करता, क्योंकि इस पुल से आने-जाने की इजाजत किसी को नहीं और यहां आगमन बिल्कुल प्रतिबंधित हैं।इस पुल से पाइप लाइन के माध्यम से एनटीपीसी नबीनगर को विद्युत उत्पादन के लिए पानी की आपूर्ति की जाती है। यह पुल नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के बेनी बिगहा गांव के समीप है, जो 2017-18 में बना है।

सोन नदी पर इंटेक वेल पंप हाउस का निर्माण
अंकोरहा में स्थापित एनटीपीसी को पावर उत्पादन के लिए जल की आवश्यकता पूरी करने के लिए परियोजना स्थल से लगभग सात किमी की दूरी पर इंटेक वेल पंप हाउस का निर्माण कराया गया। सोन नदी पर पाइप के माध्यम से पावर हाउस के लिए जल लाई गई। इसके लिए पावर प्लांट के निर्माण स्थल बेनी गांव के समीप इंद्रपुरी बराज के समानांतर लगभग दो से तीन किलोमीटर तक सोन नदी पर बने इस पाइप लाइन से पानी की सप्लाई हो रही है।

दो बड़े तालाबों में जल संचयन
पुल के एक छोर पर नदी के पानी के संग्रह के लिए बड़े बड़े मशीन लगाए गए है और यहां से पाइप लाइन के माध्यम से लगभग सात किलोमीटर तक एनटीपीसी परिसर में बने दो बड़े तालाब में जल संचयन किया जाता है।

बिना अनुमति पुल पर जाने की किसी को अनुमति नहीं
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रोजेक्ट स्थल पर 24 घंटे पंप चलते है। एनटीपीसी की ओर से जल आपूर्ति के लिए स्थापित यह संयंत्र आस पास के ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र है और लोग इसे हावड़ा का पुल के नाम से पुकारते है। यह क्षेत्र पूर्णतः प्रतिबंधित क्षेत्र है और यहां बिना अनुमति के कोई नहीं जा पाता है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...