11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeराज्यसूफीज्म से बड़ा कोई मजहब नहीं, सरकार ने बता दिया... PM मोदी...

सूफीज्म से बड़ा कोई मजहब नहीं, सरकार ने बता दिया… PM मोदी ने दरगाह पर भेजी चादर तो बोले सूफी नेता कशिश वारसी

Published on

मुरादाबाद

सूफी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कशिश वारसी ने अजमेर के ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चादर भेजने को सराहनीय कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इससे देश की फिजा बिगाड़ने वाले को सबक मिला है कि हमारी एकता की जड़ें कितनी मजबूत हैं। कशिश वारसी ने कहा कि हजरत ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स मुबारक मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट मंत्री और भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष को चादर और एक संदेश लेकर भेजा। उन्होंने देश की फिजा बिगाड़ने वालों को बता दिया है कि यहां पर कौमी एकता की जड़ें कितनी मजबूत हैं।

वारसी ने कहा कि पीएम ने बताया है कि देश, प्रधानमंत्री और सरकार ख्वाजा गरीब नवाज का सम्मान करती है। सूफीज्म की इज्जत करती है। कट्टरपंथियों को समझ लेना चाहिए कि देश की सरकार क्या चाहती है? देश की सरकार ने यह बता दिया कि सूफीज्म से बड़ा मजहब कोई नहीं होता है। ख्वाजा गरीब नवाज ने, हजरत औलिया ने, अमीर खुसरो ने अच्छाई और मोहब्बत का पैगाम दिया है। पीएम मोदी को ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स पर भेजी गई चादर के ल‍िए मुबारकबाद देता हूं। देश के तमाम सूफियों को ख्वाजा गरीब नवाज के पैगाम-ए-मोहब्बत के लिए मुबारकबाद पेश करता हूं।

प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की अजमेर दरगाह पर शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी की ओर से चादर पेश की गई। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से अजमेर दरगाह के लिए 11वीं बार चादर भेजी गई है। सालाना उर्स के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने सभी को मुबारकबाद दी और देश-दुनिया में अमन-चैन और भाईचारे की कामना की। इस चादर को केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने पेश किया।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

पंजाब में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को जन आंदोलन बनाने पर जोर, तीन विधानसभा क्षेत्रों में हुई समीक्षा बैठकें

पंजाब। पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘युद्ध...