7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यकपड़े सिलने में हुई देरी, नाबालिग ने डंडे से पीट-पीटकर बुजुर्ग टेलर...

कपड़े सिलने में हुई देरी, नाबालिग ने डंडे से पीट-पीटकर बुजुर्ग टेलर को उतार दिया मौत के घाट

Published on

जयपुर ,

जयपुर के चौमूं पक्का बंधा चौराहा स्थित देव हॉस्पिटल के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई. जहां 14 वर्षीय नाबालिग ने टेलर सूरजमल प्रजापत की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी टेलर की दुकान पर कपड़े लेने पहुंचा था. बुजुर्ग टेलर ने कहा कि अभी उसके कपड़े तैयार नहीं हैं और दोपहर बाद आने को कहा. इस बात से नाबालिग इतना भड़क गया. उसने गुस्से में दुकान के बाहर रखा डंडा उठाया और सूरजमल के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े.

नाबालिग ने बुजुर्ग का किया मर्डर
घटना के तुरंत बाद आसपास के दुकानदारों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. वहीं, सूरजमल का बेटा रतन पिता को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. आरोपी ने बताया कि उसने 4-5 दिन पहले कपड़े सिलने दिए थे, लेकिन समय पर तैयार न होने पर उसे गुस्सा आ गया और उसने हमला कर दिया. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this