9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यUP: पति से फेसबुक पर फोटो लगाने को लेकर हुआ विवाद, पेंचकस...

UP: पति से फेसबुक पर फोटो लगाने को लेकर हुआ विवाद, पेंचकस घोंप कर दी पत्नी की हत्या

Published on

मेरठ ,

मेरठ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. आरोप है कि पति ने पेंचकस घोंपकर पत्नी की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद रहता था. कल रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था. पुलिस का कहना है कि पैसे के लेन-देन और जमीन नाम करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद था.

इसके बाद कल फेसबुक पर फोटो लगाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ. इसके चलते आरोप है कि पति ने ही पत्नी को पेंचकस से गोद-गोद कर मार डाला. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है. दरअसल, मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के कमलापुर की रहने वाली दीपा की शादी करीब 10 साल पहले मवाना के रहने वाले ललित वर्मा से हुई थी.

शाम को भी हुआ था झगड़ा, रात में कर दी हत्या
शादी के बाद ललित और दीपा मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र स्थित जयभीम नगर कॉलोनी में किराए पर मकान लेकर रह रहे थे. ललित पेशे से ड्राइवर है और उनके 7 साल का एक बेटा और 6 साल की एक बेटी है. आरोप है कि बुधवार शाम ललित और दीपा का झगड़ा हुआ और इसके बाद दोनों शांत हो गए.

पुलिस का कहना है कि इसके बाद फेसबुक पर फोटो लगाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ. रात को विवाद के चलते पति ललित ने दीपा पर पेंचकस से वार करके दीपा की हत्या कर दी. पुलिस का कहना है कि इसके अलावा पति-पत्नी के बीच अक्सर पैसों के लेन-देन को लेकर भी विवाद रहता था.

पुलिस ने मृतका के परिजनों को दी खबर
दीपा के परिजनों का कहना है कि दामाद गाड़ी चलाता है. रात को वह ड्यूटी पर से घर आया. दीपा कमरे में सो रही थी. तभी ललित ने पेंचकस से गोदकर दीपा की हत्या कर दी. हमें पुलिस ने फोन करके बताया कि तुम्हारी बेटी की हत्या तुम्हारे दामाद ने कर दी है. इसके बाद मृतका के दो भाई घर गए. मृतक महिला के परिजनों का कहना है कि महिला ने बताया था कि दामाद उसके साथ मारपीट करता है.

वहीं, इस मामले में मेरठ के एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि पति को हिरासत में लेकर के पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक पूछताछ में दोनों में आपसी विवाद की बात सामने आई है. पता चला है कि इसको कुछ पैसे मिले थे और इसने उन पैसों से जमीन खरीदकर पत्नी के नाम कर दी थी. उसको लेकर विवाद रहता था. कल फेसबुक में फोटो लगाने को लेकर विवाद की कुछ बात सामने आई है.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...