9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यगद्दार नहीं सिद्धांतों की क्रांति हुई, उद्धव को आत्ममंथन की जरूरत; बोले...

गद्दार नहीं सिद्धांतों की क्रांति हुई, उद्धव को आत्ममंथन की जरूरत; बोले एकनाथ शिंदे

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सार्वजनिक रूप से उद्धव ठाकरे पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे के साथ मतभेदों की शुरुआत 2019 से शुरू हुई थी। हम गद्दार नहीं हैं, जो हुआ वो महाराष्ट्र में सिद्धातों की क्रांति हुई थी। उद्धव ठाकरे को आत्ममंथन की जरूरत है। शिंदे ने उद्धव गुट के ‘महाराष्ट्र के हाथों से निकल रही विकास परियोजनाओं’ के आरोपों पर भी अपनी बात रखी। उद्धव के साथ कभी रिश्तों में पुरानी बात लौट पाएगी? इस पर भी शिंदे ने क्या कहा…

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में उद्धव गुट के साथ मतभेदों पर पहली बार खुलकर अपनी बात रखी। एकनाथ ने कहा कि हम असली शिवसैनिक हैं। हमने बालासाहेब के विचारों को आगे बढ़ाया है। हमारे नाम के साथ साथ भले ही ठाकरे न हो लेकिन, हम ही हैं जो बालासाहेब की असली विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। शिवसेना का बीजेपी के साथ हमेशा से साथ रहा है।

महाराष्ट्र में सिद्धांतों की क्रांति
एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम गद्दार नहीं हैं। हमने महाराष्ट्र की राजनीति में ऐतिहासिक रूप से सिद्धांतों की क्रांति की। साल 2019 में महाराष्ट्र की जनता ने बीजेपी और शिवसेना गठबंधन को वोट दिया था लेकिन, फिर हमारी पार्टी की ओर से कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन कर लिया गया, जो अनैतिक था। वहीं, से हमारे उद्धव ठाकरे के साथ मतभेद शुरू हुए। हमारा विजन साफ है। दूसरी ओर उद्धव ठाकरे को आत्ममंथन की जरूरत है।

उद्धव के साथ कभी जुड़ेंगे?
एक सवाल के जवाब में एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनकी और उद्धव ठाकरे के बीच खटास कभी दूर होगी या नहीं, यह तो नहीं मालूम लेकिन, इतना जरूर है कि अभी भाजपा और हमारी शिवसेना को जनता का समर्थन प्राप्त है। फिलहाल हम बाला साहेब के विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं। अब भविष्य में उन लोगों (उद्धव ठाकरे गुट) को सोचना है कि वो क्या करते हैं या करेंगे।

विकास प्रोजेक्ट कहीं नहीं गए
उद्धव गुट के महाराष्ट्र को मिलने वाली परियोजनाओं के गुजरात ट्रांसफर किए जाने पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि ऐसा नहीं है। हमारी सरकार को आए अभी कुछ ही महीने हुए हैं। इतने कम वक्त में इतने प्रोजेक्ट कैसे हाथ में आकर निकल सकते हैं। अभी देखिएगा महाराष्ट्र में कई विकास परियोजनाएं आएंगी। आप उनसे पूछिए उन्होंने अपने वक्त में कितने प्रोजेक्ट लिए?

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...