7.9 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeराज्यवीरांगना का भाव नहीं था… पहलगाम हमले में अपने सिंदूर खोने वाली...

वीरांगना का भाव नहीं था… पहलगाम हमले में अपने सिंदूर खोने वाली महिलाओं पर BJP सांसद जांगड़ा का विवादित बयान

Published on

नई दिल्ली:

हरियाणा के बीजेपी राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर विवादित बयान दिया है, जिससे सियासी घमासान छिड़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आतंकियों का मुकाबला करना चाहिए था, लेकिन उनके अंदर वीरांगना का भाव नहीं था। उनके अनुसार, अगर महिलाएं मुकाबला करतीं तो कम लोग मरते। जांगड़ा ने महिलाओं से अहिल्याबाई होल्कर और झांसी की रानी जैसी वीरता दिखाने की बात कही।

पहलगाम हमले पर क्या बोले?
रामचंद्र जांगड़ा से जब पहलगाम हमले को लेकर सवाल किया गया कि क्या महिलाओं को आतंकियों से लड़ना चाहिए था? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि बिल्कुल लड़ना चाहिए था। अगर महिलाएं हाथ जोड़ने की बजाय लड़ जातीं तो आतंकी भी मारे जाते और पर्यटकों की मौत कम होती।

उन्होंने कहा कि इसी वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अग्निवीर योजना शुरू की है। अगर वहां पहुंचा हर पर्यटक अग्निवीर होता तो वहीं, आतंकियों को घेर लेते और कोई आतंकी लौटकर नहीं जाता। वहीं, पहलगाम हमले के आरोपी आतंकियों के ना पकड़े जाने पर उन्होंने कहा कि सेना ने उन आतंकियों के ठिकानों और आकाओ को नेस्तनाबूद किया है।

दीपेंद्र हुड्डा ने रामचंद्र जांगड़ा पर बोला हमला
कांग्रेस के लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रामचंद्र जांगड़ा को उनके बयान को लेकर तीखा हमला किया है। दीपेंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘पहलगाम हमले में आतंकियों ने जिनके सुहाग उजाड़ दिए, अब उनकी मर्यादा उजाड़ने का काम हरियाणा के ये बीजेपी सांसद रामचंद्र जी कर रहे हैं, ये बेहद घृणित टिप्पणी है, बीजेपी की तरफ से लगातार शहीद परिवारों का अपमान हो रहा है. इस पर लगाम लगनी चाहिए।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...