12.8 C
London
Tuesday, December 9, 2025
Homeराज्यअपने ही बच्चे हैं, इसको हल्के में नहीं लेना चाहिए, छात्रों के...

अपने ही बच्चे हैं, इसको हल्के में नहीं लेना चाहिए, छात्रों के प्रदर्शन पर बोले बृजभूषण सिंह

Published on

अयोध्या

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इन दिनों लोक सेवा आयोग (UPPSC) की पीसीएस और आरओ/एआरओ प्री परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन चल रहा है। छात्र इसमें हो रहे बदलाव को लेकर आंदोलनरत हैं। स्थिति ये है कि सरकार के खिलाफ इस प्रदर्शन के समर्थन में प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के साथ ही कांग्रेस, बसपा सहित तमाम दल एकजुट होकर उतर आए हैं। वहीं इस प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा में भी अंदर से अभ्यर्थियों के समर्थन में आवाजें उठने लगी हैं।

इसी क्रम में भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी प्रदर्शनकारी युवाओं के समर्थन में आ गए हैं। अयोध्या पहुंचे पूर्व सांसद से जब मीडिया ने इस आंदोलन को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, “देखिए मेरा ये सरकार से आग्रह है कि बच्चों की जो मांग है, उस पर शांति और गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए। इसको हल्के में नहीं लेना चाहिए। कुछ गलती शायद पुलिसवालों से इलाहाबाद में हो गई। जिसे लेकर छात्र इस समय आंदोलनरत हैं। बच्चे हैं, अपने ही बच्चे हैं, इसको गंभीरतापूर्वक लेना चाहिए।”

वहीं अयोध्या पर खालिस्तानी पन्नू के बयान पर बृजभूषण ने कहा कि हमको ये मालूम होना चाहिए इस देश के गृह मंत्री का नाम अमित शाह है और इस देश के प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने, अमित शाह जी या भारत की सरकार ने अपनी नीति को बदल दिया है। कई घटनाएं ऐसी घट चुकी है। अब किसी की हैसियत नहीं है कि राम जन्म भूमि पर ढहा दे, गिरा दे, गोला फेंक दे। क्योंकि अब यहां घुसकर मारने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

Latest articles

मुंबई में रेप के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई।महाराष्ट्र के पालघर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला ने रेप के...

गुजरात के गिर-सोमनाथ में भूकंप के झटके

अहमदाबाद।गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमवार सुबह 10:51 बजे भूकंप के हल्के झटके...

सड़क हादसों में वरिष्ठ नागरिक समेत दो लोगों की मौत

भोपाल।बीते 24 घंटों में राजधानी के विभिन्न इलाकों में हुए सड़क हादसों ने दो...

जितेंद्र सिंह बने एचएमएस के प्रदेश उपाध्यक्ष

भेल भोपाल ।पटेल नगर मैं मध्यप्रदेश राज्य एचएमएस का कार्यकारिणी का अधिवेशन संपन्न हुआ।...

More like this

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...