10.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यलखीमपुर खीरी दलित लड़कियों के रेप और मर्डर के ये छह गुनहगार,...

लखीमपुर खीरी दलित लड़कियों के रेप और मर्डर के ये छह गुनहगार, इनके बारे में जानिए

Published on

लखीमपुर खीरी

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दलित लड़कियों की रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले ने यूपी में एक बार फिर माहौल को गरमा दिया है। दलित नाबालिग लड़कियों की रेप और हत्या का मामला सामने आने के बाद योगी सरकार ने इस मामले में त्वरित ऐक्शन लेने का निर्देश दिया। वहीं, विपक्षी दलों की ओर से योगी सरकार को घेरा जा रहा है। लखीमपुर खीरी के एसपी संजीव सुमन ने इस घटना में बड़ा अपडेट दिया है। पुलिस ने लखीमपुर खीरी कांड के सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन छहों आरोपियों के नाम सामने आ गए हैं। 15 और 17 साल की लड़कियों को घर के दरवाजे से अगवा कर रेप के बाद हत्या और फिर पेड़ से लटकाए जाने के मामले में सबसे पहले पुलिस ने आरोपी छोटू को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर अन्य पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

लखीमपुर की बेटियों के इन गुनहगारों के नाम पुलिस ने सामने लाए हैं। मृतका का घर लखीमपुर खीरी के तमोली पुरबा गांव में है। घटना को लेकर मृतका की मां ने आरोप लगाया था कि तीन लड़के आए और लड़कियों को बाइक पर अगवा कर ले गए। उन्होंने आरोपियों के लालपुर गांव का होने की बात कही थी। एसपी ने बताया कि लड़की के अपहरण, रेप, मर्डर और पेड़ से लटकाए जाने के मामले में तमोली पुरबा के एक और लालपुर के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तमोली पुरबा और लालपुर दोनों गांव अगल-बगल में स्थित हैं। एसपी ने बताया कि दोनों गांव के बीच की दूरी तीन-चार किलोमीटर की है।

लखीमपुर खीरी कांड के ये छह गुनहगार:

छोटू: लड़कियों के रेप और मर्डर केस में छोटू को सबसे पहले गिरफ्तार किया गया। वह तमोली पुरबा गांव का रहने वाला है। उसका घर लड़कियों के पड़ोस में स्थित है।

जुनैद: जुनैद लालपुर गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम इजराइल है।

सुहैल: सुहैल भी लालपुर गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम इस्लामुद्दीन है।

हफीजुर: हफीजुर रहमान उर्फ मजिलके भी लालपुर गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम अजीजुर रहमान है।

करीमुद्दीन: मामले में गिरफ्तार किया गया करीमुद्दीन उर्फ डीडी लालपुर गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम कलीमुद्दीन है।

आरिफ: मामले में गिरफ्तार किया गया छठा आरोपी आरिफ उर्फ छोटे है। वह भी लालपुर का रहने वाला है। उसके पिता का नाम अहमद हुसैन है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...