15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यइनके पास खुद खाने को नहीं, आतंकियों को क्या खिलाएंगे…पहलगाम पहुंचीं महबूबा...

इनके पास खुद खाने को नहीं, आतंकियों को क्या खिलाएंगे…पहलगाम पहुंचीं महबूबा ने अमित शाह से की तीन मांगें

Published on

श्रीनगर

पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठा चुकी है। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव और घाटी में आतंकियों की खोजबीन के लिए चल रहे सर्च ऑपरेशन के बीच पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने बड़ी मांग की है। सोमवार को पहलगाम पहुंची महबूबा मुफ्ती ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। महबूबा मुफ्ती ने इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह से कई अपील कीं। महबूबा ने कहा कि वे कश्मीरियों को ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGW) के बजाय सामान्य नागरिक के रूप में देखना शुरू करें। महबूबा ने कहा कि टूरिस्ट पहलगाम आ रहे हैं लेकिन प्वाइंट बंद किए जाने वे लौट रहे हैं। उनकी अपील की है कि ऐसा न किया जाए।

महबूबा ने की रहम की अपील
महबूबा मुफ्ती ने कहा बड़ी हिम्मत लेकर आने वाले टूरिस्ट का लौटना दुखद है। मुफ्ती ने कहा कि चाहे तो वहां सुरक्षा इंतजाम कर दिए जाएं लेकिन टूरिस्ट खाली न लौटें। उन्होंने मांग की टूरिस्ट के सीजन में आतंकी हमले के खिलाफ कश्मीरी बाहर निकले हैं। उन्होंने एकजुटता दिखाई है। हमले के बाद घोड़े वालों को रोजगार खत्म हो गया है। ऐसे में जब आने वाले समय यहां अमरनाथ यात्रा होगी तो यही घोड़े वाले बैठाकर ले जाएंगे। ऐसे में इनकी कुछ आर्थिक मदद दी जाए। महबूबा ने कहा कि ऐसा करने से उन्हें ताकत मिलेगी। महबूबा मुफ्ती ने मांग की बकरवाल समुदाय को बकरियां नहीं चराने दे रहे हैं। ऐसा न किया जाए। इस समुदाय के ऊपर आतंकियों की मदद के आरोप लगाए जा रहे हैं कहा जा रहा है कि वे आतंकियों का खाना खिलाते हैं। मुफ्ती ने कहा कि इनके पास खुद खाने को नहीं है। ऐसे में ये आतंकियों को क्या खिलााएंगे?

कश्मीरियों की गिरफ्तारी पर जताई चिंता
बांदीपोरा और कुलगाम में ओजीडब्ल्यू होने के आरोप में दो युवकों की रहस्यमयी हत्या का जिक्र करते हुए महबूबा ने कहा कि मैं उपराज्यपाल से भी अनुरोध करती हूं कि कश्मीरियों को बिना किसी सबूत के ओजीडब्ल्यू बताकर उनकी हत्या नहीं की जानी चाहिए। महबूबा ने कहा कि कश्मीर में युवाओं की मनमानी हिरासत की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है, जो सही नहीं है। महबूबा ने कहा कि पहलगाम भाईचारे की भावना के लिए जाना जाता है। यहां तक कि जब आतंकवाद अपने चरम पर था, तब भी यहां के लोगों ने सद्भाव बनाए रखा। अमरनाथ यात्रा के दौरान हथियारों से लैस आतंकवादियों का सामना किया है।

Latest articles

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...