12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्ययूपी में यही है कानून का राज : गुंडा टैक्स न देने...

यूपी में यही है कानून का राज : गुंडा टैक्स न देने पर दलित युवक के कान काट दिए, आरोपियों ने शराब पीने के लिए लूटे पैसे

Published on

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शराब पीने के लिए गुंडा टैक्स न देने पर दबंगों ने एक दलित को मारपीट कर उसके दोनों कान ही काट दिए। घटना को अंजाम देने के बाद उससे हजारों रुपये लूटकर दबंग लोग फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की एफआईआर भी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव में हुई वारदात लेकर दलित परिवार दहश में है। सैदपुर गांव निवासी चरन दास पुत्र घसीराम अपने घर से मंदिर जा रहा था, तभी गांव के बाहर रास्ते में गांव के ही फुक्कन, और संदीप ने उसे रोककर गाली गलौच की। शराब पीने के लिए इन दबंगों ने चरन दास से गुंडा टैक्स मांगा। मना करने पर उसे जमकर पीटा गया। इतना ही नहीं दलित को पकड़कर घसीटते मोक्ष धाम की तरफ ले जाया गया, जहां उसकी जेब में रखे दो हजार रुपये छीन लिए गए।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
अपने पैसे छुड़ाने के लिए चरन दास दबंगों से भिड़ गया तो दबंगों ने चाकू से उसके दोनों कान ही काट डाले। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों दबंग मौके से धमकी देते भाग गए। घटना की जानकारी होते ही परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। परिजन गंभीर रूप से घायल चरन दास को दोनों कटे कान समेत कोतवाली लेकर पहुंचे। घटना की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओ में मुकदमा लिखा गया है।

झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया
खून से लथपथ चरन दास को राठ स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां डॉ. अखिलेश ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया है। राठ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रामआसरे सरोज ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने पर गांव के ही फुक्कन और संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...