10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeराज्यहद है! गाजीपुर में चलती पिकअप से गुटखा थूकने के लिए खोला...

हद है! गाजीपुर में चलती पिकअप से गुटखा थूकने के लिए खोला गेट, पीछे आ रही बाइक सवार की टकराने से मौत

Published on

गाजीपुर:

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नंदगंज थाना क्षेत्र भोवापुर (बुजुर्गा) गांव के पास जा रहे बाइक सवार की पिकअप की टक्कर से मंगलवार की दोपहर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ड्राइवर ने चलती गाड़ी से गुटखा थूकने के लिए गेट खोला था, जिससे पीछे आ रही बाइक गेट से टकरा गई। इससे बाइक चालक की मौत हो गई। घटना के बाद गाड़ी छोड़कर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक दोपहर दो बजे फिरोजपुर गांव के रहने वाले अशोक कुमार घर से गौसपुर बुजुर्गा बाजार के तरफ बाइक से जा रहे थे। वह भोवापुर गांव के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रही पिकअप गाड़ी के डाईवर ने गुटखा थूकने के लिए अचानक गेट खोल दिया। गेट मोटरसाइकिल चालक के सिर में जा लगा। वह सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र 36 साल बताई जा रही है।

बाइक चालक ने नहीं लगाया था हेलमेट
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। अगर वह हेलमेट लगाए होते तो शायद उनके सिर में इतनी गंभीर चोट नहीं लगती। घटना के बाद भाग रहे गाड़ी को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। अपने आप को घिरता हुआ देख गाड़ी चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया।ग्रामीणों ने जब पिकप में देखा तो पाया कि गाय लदी हुई थी।

नन्दगंज पुलिस पिकअप सहित गाय को थाने ले गई। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का एक बेटा आशुतोष (12 साल) और एक बेटी अनामिका (14 साल) है। घटना के बाद परिजन में शोक व्याप्त है।

Latest articles

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

More like this

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...