11.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्य'जो मुसलमान राम और कृष्ण को नहीं मानते..': बीजेपी के जमाल सिद्दीकी...

‘जो मुसलमान राम और कृष्ण को नहीं मानते..’: बीजेपी के जमाल सिद्दीकी ने इस्लाम को लेकर ये क्या कह दिया

Published on

नई दिल्ली

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने सनातन धर्म और इस्लाम के बीच कई समानताएं होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म, इस्लाम से बहुत पहले आया था। उन्होंने यह भी कहा कि ‘सभी मुसलमान भगवान राम के वंशज हैं।’ एक इंटरव्यू में सिद्दीकी ने धर्मों की उत्पत्ति, हिंदू देवताओं के इस्लामिक परंपरा में स्थान और भारत की विविध संस्कृतियों की साझी विरासत के बारे में कई बातें कही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भले ही पूजा करने के तरीके बदल गए हों, लेकिन संस्कृति वही रही है। सिद्दीकी ने कहा कि सनातन धर्म, इस्लाम से बहुत पहले आया था। यह हमारी सभ्यता की नींव है।

‘राम-कृष्ण को नहीं मानते, मुस्लिम नहीं कहला सकते’
इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में बीजेपी नेता जमाल सिद्दीकी ने कहा कि ‘जो मुसलमान राम और कृष्ण को नहीं मानते, उन्हें मुसलमान नहीं कहा जा सकता।’ उनके अनुसार, इन पूजनीय शख्सियतों का इस्लामिक आध्यात्मिक परंपरा में एक स्थान हो सकता है। सिद्दीकी ने इस्लामिक धर्मशास्त्र के आधार पर अपनी बात रखी। उन्होंने दावा किया कि इस्लाम में सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई पैगंबरों को माना जाता है। उन्होंने सवाल किया, ‘कुरान में 25 पैगंबरों का उल्लेख है, लेकिन हदीस और परंपरा के अनुसार, दुनिया भर में 1,24,000 पैगंबर भेजे गए थे। हम कैसे कह सकते हैं कि भगवान राम और भगवान कृष्ण उनमें से नहीं थे?’ उन्होंने कहा, ‘वे ईश्वर के दूत हो सकते हैं।’

हमारी पहचान आज भी सनातनी है-जमाल सिद्दीकी
सिद्दीकी ने यह भी दावा किया कि सभी मुसलमानों के पूर्वज भगवान राम हैं। उन्होंने कहा कि भारत में मुस्लिम समुदाय की जड़ें प्राचीन हिंदू परंपरा से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूजा करने के तरीके भले ही बदल गए हों, लेकिन संस्कृति वही रही है। सिद्दीकी ने कहा, ‘हमारी पहचान आज भी सनातनी है।’ सिद्दीकी के अनुसार, इस्लाम, सनातन धर्म के बाद आया। इसलिए सनातन धर्म हमारी सभ्यता का आधार है। बीजेपी नेता जमाल सिद्दीकी का ये बयान कई लोगों को हैरान कर सकता है। लेकिन, उन्होंने अपनी बात को इस्लामिक मान्यताओं और भारतीय इतिहास के आधार पर सही ठहराने की कोशिश की है।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this