6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यजोधपुर में हवाई हमले का खतरा टला, सीमावर्ती जिलों सहित चूरू और...

जोधपुर में हवाई हमले का खतरा टला, सीमावर्ती जिलों सहित चूरू और नागौर तक पसरा सन्नाटा

Published on

जोधपुर:

पाकिस्तानी की सीमा से लगते राजस्थान के बड़े शहर जोधपुर में संभावित हवाई हमले के खतरे को लेकर सतर्कता बरती गई, लेकिन स्थिति सामान्य होने के बाद सायरन बजाकर आमजन को सूचित किया गया कि अब खतरा टल चुका है। जिला प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि अब नागरिक अपनी दैनिक दिनचर्या के कार्य सामान्य रूप से कर सकते हैं।

जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि रात 12:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान लोग रोशनी का उपयोग न करें और आवश्यक सावधानियां बरतें। कलेक्टर ने बताया कि आपात स्थिति में कभी भी सायरन बज सकता है, और सायरन बजते ही सभी को सतर्क हो जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि देर शाम के बाद यदि सायरन बजता है, तो तुरंत ब्लैकआउट लागू करें। यह सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत आवश्यक है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव के बाद राज्य सरकार ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश के सभी जिलों की हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। सीमावर्ती जिलों में संभावित खतरों के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, गंगानगर, बीकानेर के नाल एरिया और चूरू जिले में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। साथ ही बीकानेर शहर और हनुमानगढ़ में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। रेड अलर्ट के दौरान लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। बाजारों को बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं। यानी अब तक बीते तीन दिन रात के समय सब कुछ बंद होता था जबकि अब दिन के समय भी हर प्रकार की गतिविधि को बंद किया जा रहा है। सरकार और प्रशासन की ओर से ये कदम एहतियात के तौर पर उठाए जा रहे हैं ताकि लोग सुरक्षित रहें।

उपखंड क्षेत्रों में बंद कराए जा रहे हैं बाजार
जिन जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। उन जिलों के सभी बाजार बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन शहरी क्षेत्रों में कोई भी बाजार आज शनिवार से अगले आदेश तक नहीं खोले जा सकेंगे। जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, गंगानगर और चूरू में पुलिस और प्रशासन की टीमें शनिवार सुबह से इलाकों में घूम कर लोगों को हिदायत दे रही है कि वे अपने घरों में ही रहें। दुकानदारों को दुकानें खोलने से स्पष्ट मना कर दिया गया है। सड़कों पर आवाजाही वाले वाहनों को रोका गया है। ना केवल शहरी क्षेत्र बल्कि उपखंड क्षेत्रों में भी एहतियात के तौर पर बाजार बंद कराए गए हैं। गंगानगर के अनूपगढ और रायसिंह नगर में शनिवार को बाजार बंद करा दिए गए हैं। रोडवेज बसों का संचालन बेहद कम कर दिया गया है। रोडवेज को सिर्फ अत्यावशक सेवाओं के रूप में चलाया जा रहा है।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...