7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यसीएम योगी को तीन दिन में बम से उड़ाने की धमकी, शाहिद...

सीएम योगी को तीन दिन में बम से उड़ाने की धमकी, शाहिद के नाम से मैसेज

Published on

लखनऊ

सीएम योगी आदित्यनाथ को फिर बम से हमला कर उड़ाने की धमकी दी गई। इस बार भी धमकी यूपी-112 में व्हाट्सएप नम्बर पर मैसेज भेज कर दी गई। धमकी देने वाले ने अपना नाम शाहिद बताया और कहा कि तीन दिन में बम से उड़ा दिया जायेगा। सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली में इस सम्बन्ध में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। पुलिस प्रशासन और खुफिया एजेंसी इस मामले की पड़ताल कर रही हैं।

कन्ट्रोल रूम यूपी-112 के आपरेशन कमांडर सुभाष कुमार ने एफआईआर दर्ज करायी है कि दो अगस्त की शाम को आपरेशन इंटरनेट मीडिया के व्हाट्सएप नम्बर पर मैसेज आया कि सीएम योगी को तीन दिन के अंदर बम से उड़ा देंगे।

सुभाष ने इसकी जानकारी सम्प्रेक्षण अधिकारी अंकिता दुबे को दी। पुलिस ने मैसेज का स्क्रीन शॉट लेकर खुफिया एजेन्सियों को भी दिया है। इससे पहले भी ऐसे मैसेज भेजकर मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। इंस्पेक्टर शैलेन्द्र गिरि ने बताया कि आरोपित का पता लगाया जा रहा है। काफी जानकारी मिल गई है। जल्दी ही उस तक पुलिस पहुंच जाएगी।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....