25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यपश्चिम बंगाल के नदिया में तीन बांग्लादेशी गिरफ्तार, पांच दलाल भी चढ़े...

पश्चिम बंगाल के नदिया में तीन बांग्लादेशी गिरफ्तार, पांच दलाल भी चढ़े पुलिस के हत्थे

Published on

नई दिल्ली,

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में तीन बांग्लादेशियों को अवैध तरीके से भारत में रहने को लेकर गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि इन्हें रानाघाट से पकड़ा गया हैं जहां वो तस्करों की मदद से भारत में अवैध रूप से घुसपैठ कर चुके थे. पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी रविवार देर रात की गई. गिरफ्तार प्रवासियों में एक नाबालिग भी शामिल है. इन लोगों के पास कोई वैध यात्रा दस्तावेज नहीं थे.

पुलिस ने बताया कि इनके अलावा पांच संदिग्ध भारतीय दलालों को भी गिरफ्तार किया गया है. ये दलाल कथित तौर पर सीमा पार मानव तस्करी में शामिल थे और अवैध प्रवासियों को भारत लाने में उनकी मदद करते थे. पुलिस ने इनके पास से कुछ नक्शे, मोबाइल फोन और नकद राशि भी बरामद की है जिनका उपयोग तस्करी गतिविधियों में किया जाता था.

इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिक बिना वैध दस्तावेजों के भारत में घुसे थे. उनमें से एक नाबालिग है. साथ ही, पांच भारतीय दलालों को भी हिरासत में लिया गया है, जो सीमा पार घुसपैठ और तस्करी में सक्रिय थे.’

सीमा पर तस्करी का नेटवर्क
भारत और बांग्लादेश के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध घुसपैठ और मानव तस्करी एक गंभीर मुद्दा है. पश्चिम बंगाल के रानाघाट और अन्य सीमावर्ती इलाकों में तस्करों का नेटवर्क सक्रिय है, जो बांग्लादेशियों को पैसे लेकर सीमा पार करवाते हैं. गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिकों और दलालों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. प्रवासियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है.

वहीं, दलालों से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. इस घटना के बाद इलाके में स्थानीय लोग सतर्क हो गए हैं. उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी करने और तस्करों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें.

Latest articles

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...