14.7 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यगला रेता, दोनों पैर काटे, राजस्थान के सवाई माधोपुर में जानिए क्यों...

गला रेता, दोनों पैर काटे, राजस्थान के सवाई माधोपुर में जानिए क्यों दी बुजुर्ग महिला को दर्दनाक मौत

Published on

सवाई माधोपुर

राजस्थान में अपराधी फिर बैखोफ होते दिखाई दे रहे हैं। ताजा मामला सवाई माधोपुर जिले की है। यहां एक के बाद एक अपराध लगातार घटित होते चले जा रहे हैं। आज जिले के गंगापुसिटी क्षेत्र की बामनवास तहसील के जाहिरा गांव में हृदय विदारक घटना घटित हुई। यहां दिनदहाड़े आरोपियों ने खेत में 50 वर्षीय उर्मिला मीणा नामक महिला की निर्ममता पूर्वक गला रेतकर हत्या कर दी। यही नहीं आरोपियों ने बड़ी ही निर्दयता से महिला के दोनों पैर काट दिए और कटे हुए दोनों पैर पानी के एक कुंड में फेंक दिए। महिला ने दोनों पैरों में 2 किलो के चांदी के कड़े पहने हुए थे। जिनको लूटकर आरोपी फरार हो गए।

परिजनों को खेत में मिला शव
सुबह सवेरे महिला घर से खेत पर लकड़ी काटने के लिए गई थी। लेकिन जब 11:00 बजे तक भी नहीं लौटी तब परिजनों ने ढूंढने की कोशिश की। उसके बाद ग्रामीणों की सहायता से परिजन जब खेत पर पहुंचे तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। लहूलुहान हालत में महिला की निर्दयतापूर्वक हत्या करके शव खेत में पड़ा हुआ था। तलाश करने पर दोनों कटे हुए पर पानी के कुंड में मिले ।महिला के पैरों से चांदी के कड़े गायब थे।

इसकी सूचना ग्रामीणों ने बामनवास थाना पुलिस को दी। बामनवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया ।घटना से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने महिला का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और हत्यारों की तुरंत प्रभाव से गिरफ्तारी की मांग पर पड़ गए। मौके पर पहुंचे उप पुलिस अधीक्षक तथा बामनवास थाना अधिकारी ने लगातार ग्रामीण तथा परिजनों से समझाइश की। लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर लगातार अड़े रहे।

ग्रामीणों ने रखी ये मांग
पुलिस का कहना था कि उन्हें 3 दिन का समय दिया जाए वहीं ग्रामीणों की मांग है कि 24 घंटे के भीतर आरोपियों को बेनकाब किया जाए। जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे तब तक ग्रामीणों ने सड़क पर ही डटे रहने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों में घटना को लेकर जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। वहीं पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...