7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्य'TMC की कार्य संस्कृति ठीक नहीं…', प्रणब मुखर्जी के बेटे का बड़ा...

‘TMC की कार्य संस्कृति ठीक नहीं…’, प्रणब मुखर्जी के बेटे का बड़ा हमला, क्या कांग्रेस में करेंगे वापसी?

Published on

कोलकाता

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे और टीएमसी नेता अभिजीत मुखर्जी जल्द कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं। उन्होंने टीएमसी पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। अभिजीत मुखर्जी ने पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा का टीएमसी की कार्य संस्कृति कांग्रेस से बिल्कुल मेल नहीं खाती है। मैंने सोचा कि अब बहुत हो गया। दिल्ली आने के बाद मैंने कांग्रेस आलाकमान से समय मांगा है। अभिजीत मुखर्जी ने कहा कि अगर कांग्रेस आलाकमान जल्द कांग्रेस ज्वाइन करने को कहेगा तो वह शामिल हो जाएंगे।

टीएमसी पर लगाए कई गंभीर आरोप
अभिजीत मुखर्जी ने कहा कि 2019 का चुनाव हारने के बाद कांग्रेस में मुझे एक खास व्यक्ति और ग्रुप ने उन्हें हाशिए पर डाल दिया गया। कुछ लोगों के कारण मैं चुनाव हार गया। इस बारे में खुलकर कुछ नहीं कह पाऊंगा। आलाकमान को इसकी पूरी जानकारी है। अभिजीत ने कहा कि इसी दौरान ममता दीदी ने मुझे बुलाया। मैंने उनसे मिलने का समय मांगा था। उन्होंने मुझे टीएमसी शामिल होने का प्रस्ताव दिया। हालांकि टीएमसी में शामिल होने के बाद ऐसा कोई काम नहीं मिला। उनकी कार्य संस्कृति ने मुझे निराश नहीं किया।

2021 में टीएमसी में हुए थे शामिल
अभिजीत मुखर्जी 2021 में कांग्रेस से इस्तीफा देकर टीएमसी में शामिल हुए थे। अब उन्होंने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने सोचा कि अब बहुत हो गया। इसलिए दिल्ली वापस आने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मुझसे अप्रत्यक्ष रूप से पूछा कि मैं चुप क्यों हूं। उन्होंने मुझे सक्रिय होने के लिए कहा। अभिजीत ने कहा कि मैंने कांग्रेस के वरिष्ठ हाईकमान से समय मांगा है। अगर मुझे जल्द कांग्रेस में शामिल होने को कहा जाएगा तो मैं शामिल हो जाऊंगा।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....