32.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यसच्चा प्यार साबित करने के लिए एक्स बॉयफ्रेंड के सीने में घोंप...

सच्चा प्यार साबित करने के लिए एक्स बॉयफ्रेंड के सीने में घोंप दीं कीलें… लड़की के साथ बॉयफ्रेंड भी अरेस्ट

Published on

जयपुर,

राजस्थान के प्रतापगढ़ में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां नारकोटिक्स विभाग के सब इंस्पेक्टर पर एसिड फेंककर जानलेवा हमला किया गया था. इस मामले में पुलिस ने एक युवती और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से कील लगा हथियार, एसिड की बोतल और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त कर आरोपियों से पूछताछ शुरू की है.

जानकारी के मुताबिक, 2 दिन पहले गुरुवार को एक युवती ने नारकोटिक्स विभाग के सब इंस्पेक्टर 27 वर्षीय हर्षवर्धन सिंह पर एसिड फेंका था. इसके बाद सब इंस्पेक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटनाक्रम में पुलिस ने 22 वर्षीय खुशी राव, उसके बॉयफ्रेंड 23 वर्षीय प्रियांशु राठौर को गिरफ्तार कर पूछताछ की.

पूछताछ के दौरान पता चला कि खुशी का पहले सब इंस्पेक्टर हर्षवर्धन के साथ अफेयर था. इनमें अक्सर विवाद रहता था. इसके बाद खुशी का प्रियांशु के साथ अफेयर हो गया. खुशी अपने नए बॉयफ्रेंड प्रियांशु के सामने हर्षवर्धन को मारकर अपना सच्चा प्यार साबित करना चाहती थी. इसीलिए प्रियांशु के सामने हर्षवर्धन को मारने के लिए कीलें उसके सीने में भोंक कर मारने और एसिड डालकर जलाने की कोशिश की.

प्रतापगढ़ के एसपी विनीत बंसल के मुताबिक, नारकोटिक्स विभाग में सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात हर्षवर्धन सिंह और प्रतापगढ़ की रहने वाली युवती खुशी राव के बीच इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी. दोनों की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल गई. करीब डेढ़ साल बाद दोनों में ब्रेकअप हो गया और फिर खुशी राव की दोस्ती प्रतापगढ़ के ही रहने वाले प्रियांशु राठौर से हो गई. ब्रेकअप के बाद भी हर्षवर्धन और खुशी के बीच अनबन जारी रही. इसी को लेकर खुशी और उसके बॉयफ्रेंड प्रियांशु ने सब इंस्पेक्टर के लिए साजिश रची. खुशी ने सब इंस्पेक्टर के सीने में कीलें घोंप दी और उस पर एसिड अटैक कर दिया था.

युवती ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रची थी साजिश
प्रतापगढ़ के कोतवाली थाना अधिकारी दीपक बंजारा के मुताबिक, पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती और उसके बॉयफ्रेंड ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से सब इंस्पेक्टर हर्षवर्धन को बगवास के पास बुलाया, जहां आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर एसिड की बोतल, कील लगे हथियार और बाइक को जब्त कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

सब इंस्पेक्टर बोले- युवती ने ही कॉल कर बुलाया था
इस हादसे में घायल सब इंस्पेक्टर ने पुलिस को बताया कि खुशी ने गुरुवार की दोपहर कॉल कर उसे बगवास के पास बुलाया था. हर्षवर्धन कार लेकर वहां पहुंचा तो खुशी एक बैग लेकर उसकी कार के पीछे की सीट पर बैठ गई. कार चलने लगी तो युवती का बॉयफ्रेंड प्रियांशु बाइक से कार का पीछा करने लगा. हर्षवर्धन कुछ समझ पाता, इससे पहले ही खुशी ने बैग में से कील लगी लकड़ी निकाली और हर्षवर्धन के सीने पर वार कर दिया.

सब इंस्पेक्टर चिल्लाया. इतने में खुशी ने एसिड फेंक दिया. हर्षवर्धन जैसे-तैसे कार से उतरा तो बाइक सवार युवती के बॉयफ्रेंड ने उसे बाइक से टक्कर मारने की कोशिश की. बाइक से बचने की कोशिश में हर्षवर्धन कार के पिछले हिस्से से टकराकर जख्मी हो गया. घटनाक्रम के बाद आसपास के लोग घायल हर्षवर्धन को अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...