10.2 C
London
Monday, January 19, 2026
Homeराज्य'आज मेरा जन्मदिन है, खुश रहना चाहता हूं' IITian बाबा अभय सिंह...

‘आज मेरा जन्मदिन है, खुश रहना चाहता हूं’ IITian बाबा अभय सिंह ने बताई गिरफ्तारी की वजह

Published on

जयपुर

IITian बाबा अभय सिंह को जयपुर पुलिस की ओर से हिरासत में लेने की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उफान आ गया है। लगातार यह जानने की कोशिश की जा रही है कि अभय सिंह को जयपुर पुलिस ने आखिरकार क्यों डिटेन किया। पुलिस के अनुसार बाबा के पास से गांजा और कुछ अन्य नशीले पदार्थ भी मिले थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुदकुशी करने की धमकी पोस्ट दी थी। लिहाजा पुलिस उनकी लोकेशन ट्रेस करके पहुंची। यहां जयपुर के रिद्धि-सिद्धि इलाके के एक होटल से पकड़े जाने के जब उनके पास से मादक पदार्थ मिला तो पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

जानिए क्या कहा IITian बाबा अभय सिंह ने
इधर, इस पूरे मामले में जमानत मिलने के बाद मीडिया ने अभय सिंह ने उनका पक्ष जानने की कोशिश की। इस पर उन्होंने कहा कि ‘अभी मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। आज मेरा जन्मदिन है और मैं आज खुश रहना चाहता हूं’। हालांकि उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया था, इस पर उन्होंने कुछ भी फिलहाल कुछ भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।

गांजे को बाबा ने बताया प्रसाद
बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने अभय सिंह उर्फ IITian बाबा को डिटेन किया था। इस दौरान उन्होंने पुलिस ने कहा था कि ‘थोड़ा सा प्रसाद (गांजा) मिला है। मैंने उनसे कहा अब इस प्रसाद पर केस करोगे तो कुंभ में इतने सारे लोग पीते हैं, सभी को गिरफ्तार करो। भारत के अंदर तो ये अंडरस्टुड है।’ मामले में एनडीपीएस की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि बाबा ने जानकारी दी है कि उन्हें मादक पदार्थ दिल्ली से मिला था’।

Latest articles

कोरिया गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल का भेल भोपाल दौरा तकनीकी विभागों का निरीक्षण, प्रबंधन के साथ बैठक आयोजित

भोपाल।कोरिया गणराज्य (रिपब्लिक ऑफ कोरिया) के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

नववर्ष मिलन समारोह 2026 में सांस्कृतिक और प्रतिभा सम्मान का आयोजन—उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद में नवीन कार्यकारिणी का गठन

भोपाल।उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद के तत्वाधान में नववर्ष मिलन समारोह 2026 का भव्य आयोजन...

बीएचईएल ने जारी किए दिसंबर तिमाही के अनऑडिटेड वित्तीय नतीजे

भेल नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही...

व्यापारियों के विरोध के बावजूद विजय मार्केट बरखेड़ा में बीएचईएल प्रशासन ने अवैध कब्जों के विरुद्ध की सख्त कार्रवाई

भेल भोपाल । बीएचईएल भोपाल के महाप्रबंधक  टीयू सिंह एवं टाउनशिप प्रमुख प्रशांत पाठक के...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...