9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यपाकिस्तान के ड्रोन अटैक के बाद पंजाब के अमृतसर-जालंधर में टोटल ब्लैक...

पाकिस्तान के ड्रोन अटैक के बाद पंजाब के अमृतसर-जालंधर में टोटल ब्लैक आउट, S-400 से भारत दे रहा जवाब

Published on

चंडीगढ़

पाकिस्तान ने जम्मू के साथ पंजाब के शहरों पर ड्रोन से अटैक किया है। भारत ने पाकिस्तान के हमलों को हवा में ही डिफेंस सिस्टम से नाकाम किया है लेकिन इसके नागरिकों की सुरक्षा के लिए राज्य के जालंधर, अमृतसर में पूर्ण ब्लैक आउट लागू कर दिया है। भारत की तरफ से पाकिस्तान के हमलाें का जवाब दिया जा रहा है। पंजाब सरकार ने गुरदासपुर में पहले ही ब्लैक आउट का ऐलान कर दिया था। नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरे देश में सात मई की शाम को ब्लैक आउट का अभ्यास भी किया था। भारत की तरफ से एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम से पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमलों को जवाब दिया जा रहा है। भारत ने रूस से यह रक्षा प्रणाली खरीदी थी।

पंजाब ने स्थापित किया कंट्रोल रूम
सीमा पर तनाव बढ़ने के बाद पंजाब में अलर्ट के साथ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच जमीनी हालात को संभालने के लिए पंजाब प्रशासन ने एक निगरानी केंद्र स्थापित किया है। सरकार के एक प्रतिनिधि के अनुसार, आपात स्थिति में लोग लैंडलाइन नंबर 0172-2741803 और 0172-2749901 पर राजस्व आपदा प्रबंधन निगरानी केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाक
पहलगाम में आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिसमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा के ठिकाने को निशाना बनाया गया। दोनों देशों के बीच भीषण सशस्त्र टकराव हुआ है। इसमें सीमावर्ती क्षेत्रों में भारी गोलाबारी हुई है। पंजाब के शहरों के साथ जम्मू में पूरी तरह ब्लैकआउट है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...